Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   14-year-old girl was murdered in Jalalabad

17 साल के किशोर की हत्या: पड़ोसी के घर गया था हरप्रीत, अगले दिन बोरी में मिली लाश, मुंह में ठूंसा था कपड़ा

Wed, 10 Dec 2025 08:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 10 Dec 2025 08:17 PM IST
सार

घर से पड़ोसी के घर खेलने किशोर की हत्या कर दी गई। किशोर दिन में खेलने गया था लेकिन रात को घर नहीं लौटा और परिवार रातभर उसे ढूंढता रहा। अगले उसका शव झाड़ियों में बोरी में मिला। घटना पंजाब के फाजिल्का की है। 

विज्ञापन
14-year-old girl was murdered in Jalalabad
मृतक बच्चे की फाइल फोटो और झाड़ियों में मिली बोरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

फाजिल्का के अरनीवाला के गांव शेख सुबहान में नशेड़ी दोस्तों ने एक किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंस उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके गले में पहनी चांदी की चेन उतार ली ताकि उसे बेचकर नशा खरीद सकें। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह (17) के तौर पर हुई है। हरप्रीत के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और उसके गले में चुनरी बंधी थी। आरोपियों ने हत्या कर लाश प्लास्टिक बोरी में डालकर झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने बुधवार दो आरोपियों को काबू कर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के पिता सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 9 दिसंबर की सुबह लगभग 11 बजे उनका बेटा हरप्रीत सिंह साइकिल पर गांव के ही जसकरण सिंह (उर्फ करण) व 14 साल के एक नाबालिग के घर जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आरोपी नाबालिग देर शाम हरप्रीत की साइकिल लेकर घर पहुंचा पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। रातभर कोशिश के बाद अगली सुबह पीड़ित परिवार व रिश्तेदार खेतों की ओर पहुंचे और झाड़ियों में पड़ी एक बोरी में हरप्रीत का शव पाया।
विज्ञापन


हरप्रीत के सिर, चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में चुनरी लिपटी हुई थी। साथ ही उसकी चांदी की चेन गायब थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि जसकरण, 14 साल का एक नाबालिग और जतिन (उर्फ माणू) नशे के आदी हैं। आरोपियों ने हरप्रीत की चेन लूटने की नीयत से बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरी में डालकर कर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना अरनीवाला के इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद जसकरण सिंह उर्फ करण (21) और जतिन कुमार उर्फ माणू (19) को गिरफ्तार कर लिया है। 14 वर्षीय नाबालिग को जुवेनाइल कानून के अनुसार नामजद किया गया है और किशोर न्यायालय/जुवेनाइल प्रावधानों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed