फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Counter Intelligence Jalandhar Hoshiarpur Police arrested Lavish Kumar from Ahmedabad with Gujarat Police

पंजाब पुलिस को सफलता: गैंगस्टर अर्श डल्ला का साथी अहमदाबाद से गिरफ्तार, गुजरात पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन

Mon, 26 May 2025 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 May 2025 02:57 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लविश अर्श डल्ला के सीधे निर्देशों के तहत काम कर रहा था। वह डराने के लिए फायरिंग सहित जबरन वसूली में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, गोलीबारी के जरिए जबरन वसूली के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Counter Intelligence Jalandhar Hoshiarpur Police arrested Lavish Kumar from Ahmedabad with Gujarat Police
डीजीपी गाैरव यादव - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और होशियारपुर पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से अहमदाबाद से लविश कुमार को गिरफ्तार किया है। लविश विदेश में बैठे आतंकवादी अर्श डल्ला और जिंदी मेहंदीपुरिया (मारे गए आतंकी तेजा मेहंदीपुरिया का भाई) का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लविश अर्श डल्ला के सीधे निर्देशों पर काम कर रहा था और फिरौती के लिए फायरिंग जैसे हथकंडे अपनाकर लोगों को डराने-धमकाने में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग द्वारा रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लविश ने शराब के एक ठेकेदार की रेकी की थी और उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। वह लगातार विदेश में बैठे आकाओं से संपर्क में था और पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीजीपी ने कहा कि यह गिरफ्तारी आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब लविश के अन्य सहयोगियों की पहचान करने और उसके नेटवर्क की गहराई से जांच करने में जुटी है। इस अंतर-राज्यीय अभियान में अहम सहयोग के लिए पंजाब पुलिस ने गुजरात पुलिस और डीजीपी गुजरात का विशेष धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed