फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   contenders for post of Punjab Congress chief will show their strength next week

Punjab Congress: प्रधान पद के दावेदार अगले सप्ताह करेंगे शक्ति प्रदर्शन, दाैरे पर आ रहे हैं नए प्रभारी

Mon, 24 Feb 2025 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 9 अप्रैल 2022 में पंजाब कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया गया था। बघेल अपने दौरे के दौरान सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व दावेदारों से मुलाकात करेंगे और फीडबैक लेंगे। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि प्रभारी भूपेश बघेल ने अगले हफ्ते पंजाब में आने की बात कही है। प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
contenders for post of Punjab Congress chief will show their strength next week
पंजाब कांग्रेस प्रधान पद की दाैड़ - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में प्रधान पद के दावेदार अगले सप्ताह अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी भूपेश बघेल ने अगले हफ्ते पंजाब दौरे पर आना है। 

विज्ञापन


दावेदारों की तरफ से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रधान पद की दौड़ में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला, विधायक राणा गुरजीत सिंह और परगट सिंह प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन


हाल ही में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद से ही प्रदेश प्रधान बदलने की चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। यही वजह है कि दावेदारों ने दिल्ली तक जाकर भी शीर्ष नेतृत्व से जाकर मुलाकात की। साथ ही प्रभारी की पंजाब में आने की सूचना के बाद सभी दावेदार सक्रिय हो गए हैं, ताकि वे मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में चर्चा है कि विजय इंदर सिंगला शहरी व व्यापारी वर्ग में मजबूत पकड़ रखते हैं, जिसके चलते उनके नाम पर भी पार्टी विचार कर रही है। हालांकि, अगर कांग्रेस दलित कार्ड खेलती है तो सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पहली पसंद हो सकते हैं। पार्टी वरिष्ठ नेताओं के अनुसार चन्नी उन दावेदारों में शामिल है, जिनके नाम पर विरोध भी कम है। पिछले कुछ दिनों से चन्नी को पार्टी के अंदर बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चा भी चल रही है। 

इसी तरह सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी प्रमुख दावेदारों में से एक है। वह डेरा बाबा नानक से तीन बार विधायक रहे और अब सांसद है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भी है। इसी तरह विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी प्रधानगी की दौड़ में शामिल है, लेकिन उनके पास पहले ही नेता प्रतिपक्ष का पद है। वह पहले भी प्रधान रह चुके हैं, जिसके चलते उनके प्रधान बनने की संभावना कम है।

परगट व राणा गुरजीत सिंह भी प्रबल दावेदार

इसी तरह विधायक परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह भी प्रधान पद के प्रबल दावेदार है। राणा गुरजीत सिंह पिछले कुछ समय से अधिक सक्रिय हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर सार्वजनिक रूप से हमला बोलना भी शुरू कर दिया है और पिछले चुनावों में अपनी टिकट कटने के लिए वड़िंग पर आरोप लगाया है। हाईकमान के लिए पंजाब कांग्रेस का प्रधान चुनना आसान नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ समय से पार्टी के अंदर गुटबाजी बढ़ती जा रही है। हाईकमान के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को एकजुट रखने की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed