फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress MP Rahul Gandhi visit Punjab flood affected areas Amritsar airport all update

Punjab: अमृतसर और गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा

Mon, 15 Sep 2025 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ पर गहरी चिंता व्यक्त की और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने लिखा कि इन सभी प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज जारी किया जाए और लोगों के पुनर्वास के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
Congress MP Rahul Gandhi visit Punjab flood affected areas Amritsar airport all update
अजनाला के गांव घोनेवाल के दाैरे पर राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से अजनाला, रमदास के गांव में जाकर लोगों से मिले। राहुल गांधी रमदास स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब में भी नतमस्तक हुए।
विज्ञापन


इसके बाद वह गुरदासपुर गए और वहां के हालातों का जायजा लिया। इस दाैरान उन्होंने ट्रैक्टर की सवारी की। राहुल गांधी हवाई सर्वे के बजाय सीधे गांव-गांव जाकर लोगों से रुबरु हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Road Accident: पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे की हादसे में मौत, पूर्व सीएम चन्नी के भी थे रिश्तेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


बिट्टू ने कसा तंज, बोले, बाढ़ के समय मना रहे थे छुट्टियां

राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर लुधियाना के पूर्व सांसद और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा है। बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। जब उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे थे, तब वह छुट्टियों का आनंद लेने में व्यस्त थे। जब पंजाब डूब रहा था और लोग रो रहे थे तो वह मलेशिया में ऐश कर रहे थे। यह दौरे लोगों का दर्द मिटाने के लिए नहीं, सियासी स्टेज पर ड्रामेबाजी करने के लिए लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed