फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Health Insurance Scheme Registration to begin in Punjab from September 23

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना: पंजाब में 23 सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण, हर जिले में लगाए जाएंगे 128 कैंप

Mon, 22 Sep 2025 07:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में 128 कैंप लगाए जाएंगे। योजना के तहत 10 लाख का बीमा कवरेज दिया जाएगा। बजट में इसका एलान किया गया था। सीएम मान ने जानकारी दी।
 

विज्ञापन
CM Health Insurance Scheme Registration to begin in Punjab from September 23
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार की तरफ से 23 सितंबर से मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का काम शुरू किया जाएगा। तरनतारन और बरनाला में पंजीकरण का काम शुरू किया जाएगा जिसके तहत लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में 128 कैंप लगाए जाएंगे। योजना के तहत 10 लाख का बीमा कवरेज दिया जाएगा। बजट में इसका एलान किया गया था। सीएम मान ने जानकारी दी।

विज्ञापन


दो जिलों में इन योजना को लागू करने के बाद लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। जो कैंप के दौरान कमी पेशी होगी, उसे दूर किया जाएगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद ही लोगों को 10 लाख बीमा कवरेज का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मान ने कहा कि दो तीन दिन यह कैंप जारी रहेंगे, ताकि लोगों को कार्ड बनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा, ताकि हर कोई इस सुविधा का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की एक कॉपी साथ में लानी होगी। मान ने कहा कि हमने पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल रखा है।

केजरीवाल बोले- मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक एलान

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का कहना कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज ऐतिहासिक एलान किया है। सिर्फ देश ही नहीं, दुनिया में पंजाब पहला ऐसा राज्य है जो अपने नागरिकों को 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर मुफ़्त में उपलब्ध करवा रहा है। ईमानदार सरकार हो तभी लोगों को ऐसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। पुरानी सरकारों में नेता जनता का पैसा जनता पर खर्च न कर खुद हड़प जाया करते थे। अब पंजाब में जनता की सरकार है जो जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed