फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann visit to Amritsar today inaugurate construction work of 23 new rural link roads

अमृतसर दौरे पर सीएम मान: 23 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत, मुख्यमंत्री को घेरने पहुंचे किसान

Sun, 18 Jan 2026 09:35 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Jan 2026 09:35 AM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज (रविवार) को अमृतसर दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री अमृतसर के मजीठा में 23 नई ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann visit to Amritsar today inaugurate construction work of 23 new rural link roads
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज अमृतसर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मान आज मजीठा में 23 नई ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे। पंजाब के सभी गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करना सरकार का लक्ष्य है। इस मकसद से प्रदेश भर की सभी सड़कों का लगातार कायाकल्प हो रहा है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री को घेरने के लिए किसानों का बड़ा दल मजीठा के लिए रवाना हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए जिला तरनतारन से काफिला लेकर मजीठा की ओर जा रहे किसानों-मजदूरों को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक लिया। वहीं गुस्साए किसानों ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यंमत्री से सवाल-जवाब करेंगे। हालांकि पुलिस ने किसानों के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सरवण सिंह पंधेर समेत कई अन्य किसान नेता हिरासत में लिए

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर समेत कई अन्य किसान नेताओं को पुलिस ले हिरासत में ले लिया है जिसके विरोध में शनिवार को किसान मजदूर मोर्चा ने एक बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि किसानों के विरोध से बौखलाई सरकार ने किसान नेताओं की गिरफ्तार की है लेकिन मोर्चा हर हाल में सीएम भगवंत मान से रविवार को उनके मजीठा दौरे के दौरान सवाल पूछेगा।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा और प्रदेश महासचिव राणा रणबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने किसान मजदूर मोर्चा नेताओं के साथ तय हुई मांगों को लागू करने के लिए 7 जनवरी को पंजाब भवन में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक न करके किसान नेताओं का अपमान किया है। इसके विरोध में किसान मजदूर मोर्चा ने 18 जनवरी को मुख्यमंत्री के मजीठा दौरे के दौरान मांगों को लेकर सवाल पूछने का एलान किया था। हालांकि पंजाब सरकार ने देर रात से प्रदेश नेता सरवण सिंह पंधेर और 15 अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

किसान मजदूर मोर्चा और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने इस कार्रवाई की निंदा की है और एलान किया कि 18 जनवरी को हजारों किसान, मजदूर और महिलाएं मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के लिए अपने घरों से बाहर निकलेंगे और हर हाल में पुलिस बल का धैर्यपूर्वक सामना करेंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने 19 मार्च 2025 को शंभू-खनौरी सीमा पर 401 दिन से चल रहे आंदोलन को हटा दिया और इस दौरान उनका 3 करोड़ 77 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। कीमती सामान चोरी हो गया था या तोड़-फोड़ कर नष्ट कर दिया गया। करीब 435 घायलों और 49 शहीद किसानों और मजदूरों को आज तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसानों और मजदूरों की मांगें तुरंत नहीं मानी गईं तो पंजाब सरकार को बड़े पैमाने पर संघर्ष का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ये हैं किसानों की मुख्य मांगें

  • शंभू, खनौरी मोर्चों में हुए 3 करोड़ 77 लाख रुपये के नुकसान की पूरी भरपाई की जाए
  • घायल और शहीद किसान, मजदूरों के परिवारों को तुरंत मुआवजा दिया जाए
  • विद्युत संशोधन विधेयक 2025 रद्द किया जाए और प्रीपेड मीटर लगाना बंद किया जाए
  • सरकारी संस्थानों की जमीनों की बिक्री तुरंत रोकी जाए
  • संघीय ढांचे के केंद्रीकरण और सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण को रोका जाए
  • बीज अधिनियम 2025 व अमेरिका के साथ किए जा रहे शुल्क-मुक्त व्यापार समझौते को रद्द किया जाए
  • मनरेगा में बदलाव रद्द किए जाएं
  • मनरेगा के तहत 200 दिन का काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी दी जाए
  • बाढ़ से संबंधित बकाया मुआवजा तुरंत दिया जाए
  • पराली जलाने से जुड़े दर्ज मामलों को रद्द किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed