{"_id":"69f03065c9cfd1475606e343","slug":"cm-bhagwant-mann-convenes-key-punjab-cabinet-meeting-chandigarh-today-all-update-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Cabinet: मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का एलान, यूनियन प्रतिनिधि होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Cabinet: मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का एलान, यूनियन प्रतिनिधि होंगे शामिल
Tue, 28 Apr 2026 09:28 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:28 AM IST
सार
कैबिनेट बैठक में 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज पंजाब कैबिनेट द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। यह एक दिवसीय सत्र देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम योगदान देने वाले मेहनतकश मजदूरों और कारीगरों को समर्पित होगा। इस ऐतिहासिक पहल के तहत सदन में मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा और मनरेगा योजना में हुए बदलावों का श्रमिक वर्ग पर पड़ने वाले प्रभावों सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही, सत्र के दौरान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक विधायी कार्यों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाएगा, ताकि राज्य के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी निर्णय लिए जा सकें।
विज्ञापन
इसके साथ ही, सत्र के दौरान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक विधायी कार्यों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाएगा, ताकि राज्य के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी निर्णय लिए जा सकें।
विज्ञापन