फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Clash between sanitation workers and police in Barnala

Punjab: बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प, जमकर हुआ लाठीचार्ज; कई कर्मी घायल

Wed, 22 Jul 2026 07:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 07:47 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठीचार्ज हुआ। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद बरनाला में शहर की सफाई को लेकर यह तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Clash between sanitation workers and police in Barnala
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद बरनाला में शहर की सफाई को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नगर निगम द्वारा शहर में लगे कूड़े के ढेर हटाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया लेकिन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज की जिससे कई सफाई कर्मचारी घायल हो गए। 
विज्ञापन




कई दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी 
बरनाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कई दिनों से जारी है, जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मानसून के मौसम में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शहर की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एसडी कॉलेज के सामने स्थिति उस समय अधिक तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नियमितीकरण सहित उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और सफाई कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

डीएसपी सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप शहर में सफाई कार्य सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सफाई बेहद जरूरी है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

नगर निगम अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों पर शहर की सफाई शुरू करवाई गई थी, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य में बाधा डाली जा रही है। वहीं, मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें मान ली गई हैं, जबकि कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण तत्काल पूरे नहीं किए जा सकते। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की। 

फिलहाल शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और हड़ताली सफाई कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। प्रशासन हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार सफाई व्यवस्था बहाल करने में जुटा है जबकि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली संभावित वार्ता पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed