फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab today big news Threat to blow up Police Commissioner office with a bomb

Chd-Punjab Big News: सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन को राहत, अकाल तख्त पहुंचा बंगला साहिब गुरुद्वारा केस

Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM IST
सार


गुरुद्वारा बंगला साहिब में दिल्ली पुलिस की एंट्री का मामला अकाल तख्त साहिब पहुंच गया है। आप विधायकों ने इसे सिख धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया है। सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab today big news Threat to blow up Police Commissioner office with a bomb
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमृतसर पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री का  विवाद अब अकाल तख्त के पास पहुंच गया है। सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन






 
Trending Videos

अमृतसर पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
अमृतसर पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए और कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में चेकिंग कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर विवाद
दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर प्रवेश करने का मामला अब श्री अकाल तख्त साहिब तक पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं ने इस घटना को सिख धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को ज्ञापन सौंपकर मामले का संज्ञान लेने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन को राहत
मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मामले में दर्ज सीबीआई एफआईआर के तहत कोई भी कठोर कार्रवाई न की जाए। हालांकि, कोर्ट ने एफआईआर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने निर्देश दिया कि मामले में कोई कठोर कार्रवाई न की जाए। बेंच ने यह भी कहा कि राज्य को जांच में सहयोग करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

वीजा कंसल्टेंसी के दफ्तर पर फायरिंग 
लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक वीजा कंसल्टेंसी के दफ्तर को निशाना बनाकर फायरिंग की। शुरुआती पड़ताल में यह मामला रंगदारी के लिए धमकी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, क्योंकि पीड़ित को पहले भी लगातार धमकियां मिल रही थीं। रविवार देर रात दो अज्ञात हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए और 'राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स' के दफ्तर के बाहर रुककर दहशत फैलाने के इरादे से 2 से 3 राउंड गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे संदिग्ध ड्रोन 
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आने के बाद रविवार रात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के आसमान में दो से तीन ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रनवे का संचालन रोक दिया गया। इसके चलते अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। अचानक उड़ानों का मार्ग बदलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed