{"_id":"6acc9749f91257132503c9c6","slug":"police-entering-delhi-gurudwara-bangla-sahib-sri-akal-takht-sahib-aam-aadmi-party-mlas-and-leaders-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर विवाद: आप ने श्री अकाल तख्त को साैंपा ज्ञापन, अमित शाह पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर विवाद: आप ने श्री अकाल तख्त को साैंपा ज्ञापन, अमित शाह पर आरोप
Mon, 12 Oct 2026 01:52 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:52 PM IST
सार
आप नेताओं के अनुसार, दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कुछ छात्र गुरुद्वारा बंगला साहिब में पहुंचे थे। उनका पीछा करते हुए पुलिसकर्मी जूते पहनकर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हो गए। पार्टी नेताओं ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश के दौरान धार्मिक मर्यादाओं का पालन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे आप विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर प्रवेश करने का मामला अब श्री अकाल तख्त साहिब तक पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं ने इस घटना को सिख धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को ज्ञापन सौंपकर मामले का संज्ञान लेने की अपील की।
आप नेताओं के अनुसार, दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कुछ छात्र गुरुद्वारा बंगला साहिब में पहुंचे थे। उनका पीछा करते हुए पुलिसकर्मी जूते पहनकर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हो गए। पार्टी नेताओं ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश के दौरान धार्मिक मर्यादाओं का पालन किया जाना जरूरी है। यह सब कुछ गृहमंत्री अमित शाह के कहने पर किया गया इसीलिए ऐसे में इस घटना पर श्री अकाल तख्त साहिब को संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने प्रवेश नहीं देने का लगाया आरोप
ज्ञापन सौंपने के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया। पायल हलके से आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने आरोप लगाया कि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित होने के कारण रोका गया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और इसके लिए श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय से संपर्क किया जाना चाहिए। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कई विधायकों और नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में कैबिनेट रैंक प्राप्त बलजिंदर कौर, दसूहा के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण, उड़मुड़ के विधायक जसवीर सिंह राजा, अमृतसर दक्षिणी के विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर, कादियां के हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल, तरनतारन के विधायक हरमीत सिंह संधू, मुख्य प्रवक्ता एवं अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा, अमृतसर पूर्वी की विधायक जीवनजोत कौर, महल कलां के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, खेमकरण के विधायक सरवन सिंह धुन्न, लुधियाना के विधायक कुलवंत सिंह ग्यासपुरा, बाबा बकाला के विधायक दलवीर सिंह तुंग, राजासांसी की हलका प्रभारी सोनिया मान, तरनतारन के प्रधान एवं जिला परिषद चेयरमैन अंगदीप सिंह, खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और अटारी के विधायक जसविंदर सिंह रमदास शामिल थे।