फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   miscreants opened fire at visa consultancy office in Model Town Extension area of Ludhiana

लुधियाना में वीजा कंसल्टेंट्स दफ्तर पर फायरिंग: लगातार मिल रही थीं धमकियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 12 Oct 2026 11:46 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Mon, 12 Oct 2026 11:46 AM IST
सार

वीजा कंसल्टेंट के दफ्तर को चलाने वाले पीड़ित को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं और उससे पैसों की डिमांड की जा रही थी।

विज्ञापन
miscreants opened fire at visa consultancy office in Model Town Extension area of Ludhiana
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन एक्सटेंशन में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक वीजा कंसल्टेंसी के दफ्तर को निशाना बनाकर फायरिंग की। शुरुआती पड़ताल में यह मामला रंगदारी के लिए धमकी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, क्योंकि पीड़ित को पहले भी लगातार धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन


रविवार देर रात दो अज्ञात हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और 'राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स' के दफ्तर के बाहर रुककर दहशत फैलाने के इरादे से 2 से 3 राउंड गोलियां चलाईं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों और शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, इस सनसनीखेज वारदात की जड़ें पुरानी धमकियों और रंगदारी से जुड़ी हो सकती हैं। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि वीजा कंसल्टेंट के दफ्तर को चलाने वाले पीड़ित को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं और उससे पैसों की डिमांड की जा रही थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन धमकियों के पीछे किस गैंग या शख्स का हाथ है और बदमाशों द्वारा कितनी रकम की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मॉडल टाउन के एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आसपास के तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों के आने-जाने के रूट का पता चल सके।


फिलहाल पुलिस पीड़ित के आधिकारिक बयानों को दर्ज कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बयानों के आधार पर ही इस पूरी वारदात की परतें खुल सकेंगी और यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस फायरिंग के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed