फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three accused arrested in GRP ASI shooting case

जीआरपी के एएसआई पर फायरिंग मामला: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए तीन आरोपी, आईएसआई से जुड़े तार

Mon, 12 Oct 2026 06:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2026 06:48 PM IST
सार

एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस एनकाउंटर में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पैसे के लालच में जीआरपी कर्मी पर फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
Three accused arrested in GRP ASI shooting case
पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर देहाती पुलिस ने जीआरपी के एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आईएसआई और विदेश में बैठे हैंडलरों का नेटवर्क होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और पेशेवर जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले को सुलझाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चार अक्तूबर को शाम करीब 7:15 बजे जगदेव कलां के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने एएसआई सुखचैन सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। हमले में एक गोली उनकी बाजू में लगी थी। घटना के बाद एसएसपी अमृतसर देहाती कंवरप्रीत सिंह चहल की अगुवाई में जांच टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल सुनसान होने और सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण जांच में चुनौती आई, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
विज्ञापन


पैसों के लालच में हमले को अंजाम देने का आरोप
पुलिस ने सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर, बलजीत सिंह और मुख्य शूटर बलजीत सिंह उर्फ गोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिमरनजीत बाइक चला रहा था, जबकि बलजीत गोरी ने गोलीबारी की थी। जांच में आरोपियों को पैसे का लालच देकर वारदात करवाने की बात सामने आई है। पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह मार्च में हुए ग्रेनेड हमले से संबंधित मामले में भी आरोपी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

सीन री-क्रिएशन के दौरान छीना रिवॉल्वर
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए रास्ते की पुष्टि करने के लिए मुख्य आरोपी बलजीत गोरी को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर का सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों और आरोपी के बीच हाथापाई हुई और दो गोलियां चलीं। इनमें से एक गोली पुलिस वाहन की छत को पार कर गई, जबकि दूसरी आरोपी की टांग में लगी।

पुलिस ने आरोपी को काबू कर उपचार के लिए अजनाला के अस्पताल में भर्ती करवाया। आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले को सुलझाने में जुटी अमृतसर देहाती पुलिस, डीएसपी अजनाला धर्मिंदर कल्याण, सीआईए प्रभारी और अजनाला थाना प्रभारी की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed