फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big news today CM Mann friend Manjit Sidhu joins Congress

Chd-Punjab Big News: नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर की हत्या, सीएम मान के करीबी कांग्रेस में शामिल

Tue, 13 Oct 2026 05:55 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 05:55 PM IST
सार

आखिरकार 51 दिनों के बाद अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़े दो बुजुर्गों का संघर्ष खत्म हो गया। पठानकोट जिला प्रशासन ने दोनों बुजुर्गों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big news today CM Mann friend Manjit Sidhu joins Congress
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आखिरकार 51 दिनों के बाद अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़े दो बुजुर्गों का संघर्ष खत्म हो गया। पठानकोट जिला प्रशासन ने दोनों बुजुर्गों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

पठानकोट में बुजुर्गों का संघर्ष 51 दिन बाद खत्म 
बैराज संघर्ष ओस्ती समिति जैनी जुगियाल के दो बुजुर्ग संघर्षकारियों का 51 दिनों से पठानकोट में चला आ रहा टावर पर धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। सरकार और डैम प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर माधोपुर क्षेत्र के गांव सिंघोड़ी में करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े 83 वर्षीय कुलविंदर सिंह और 87 वर्षीय शरम सिंह को जिला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया। नीचे उतरने पर दोनों बुजुर्गों ने प्रशासन को दो टूक कहा हमें अब आश्वसान नहीं ठोस समाधान चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मान के दोस्त मनजीत सिद्धू कांग्रेस में हुए शामिल 
मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी और उनके बचपन के करीबी मित्र मनजीत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आज उनका पार्टी में स्वागत किया। सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने को पंजाब की सियासत में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। मनजीत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया था और लंबे समय तक भगवंत मान के साथ मिलकर काम किया था। वह साल 2014 में आप में शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सीएम मान के ओएसडी घुम्मन पर ईडी का शिकंजा 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के संबंध में राजबीर घुम्मन की गिरफ्तारी पर रोक और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिए जाने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जालंधर में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जालंधर में ये केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर 


 

नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की हत्या 
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर सामाजिक मुहिम चलाने वाले मशहूर नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब झोटा अपने साथियों के साथ मानसा क्षेत्र में मौजूद थे। अंधाधुंध गोलीबारी में परमिंदर सिंह झोटा के शरीर पर कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस जानलेवा हमले में उनके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मानसा जिले और आसपास के मालवा क्षेत्र में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर

नशे और हथियारों के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार 
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4 किलो से अधिक हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.90 लाख रुपये की ड्रग मनी, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है। हथियारों और नशे की ये खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में करवट लेगा मौसम 
पंजाब में मंगलवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने सूबे के 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, मौसम बदलने से तापमान में गिरवाट की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed