पंजाब के 60 हजार करोड़ तुरंत जारी करे केंद्र: वित्त मंत्री चीमा बोले- GST से हुआ 1 लाख 11 हजार करोड़ का नुकसान
भाजपा की केंद्र सरकार जीएसटी में लगातार संशोधन कर रही है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। राज्य सरकारों का नुकसान हो रहा है। इस नुकसान की भरपाई करने का केंद्र सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। यह आरोप पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने लगाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र भाजपा सरकार से पंजाब का 60 हजार करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की है। मंत्री चीमा का आरोप है कि जब से जीएसटी सिस्टम लागू किया गया है तब से पंजाब को बड़ा नुकसान हुआ है। पंजाब को जीएसटी लागू करने से अभी तक 1 लाख 11 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार जीएसटी सिस्टम में कोई न कोई संसोधन करती रहती है, लेकिन आज तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
चीमा ने आरोप लगाया कि देश के टैक्स भरने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। देश के सिस्टम को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। ऐसे बहुत सारे राज्य हैं जिनका केंद्र सरकार के फैसलों की वजह से उनके रेवेन्यू में नुकसान हो रहा है। उस नुकसान की भरपाई करने से केंद्र सरकार ने अपने हाथ खींच लिए हैं।
केंद्र सरकार पंजाब के ₹60 हज़ार करोड़ तुरंत जारी करे💯
BJP की केंद्र सरकार GST में लगातार संशोधन कर रही है लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। राज्य सरकारों का नुक़सान हो रहा है। इस नुक़सान की भरपाई करने का केंद्र सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है।विज्ञापन विज्ञापन
पंजाब का ₹50 हज़ार… pic.twitter.com/o7RI9MSCle — AAP (@AamAadmiParty) August 21, 2025
एक दिन पहले बुधवार को केंद्र सरकार के साथ कंपनसेशन सेस की मीटिंग थी तब उसमें कहा गया कि जो कंपनसेशन सेस का लोन राज्यों को दिया गया था उस लोन की 31 अक्तूबर को सीमा खत्म हो जाएगी।
ऐसे में केंद्र सरकार के पास पंजाब सरकार का 50,000 करोड़ जीएसटी का बकाया है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पंजाब के आरडीएफ का 8000 करोड़ रुपये ने रोक रखा है। 1000 करोड़ रुपये पंजाब की सड़कों का पैसा रुका हुआ है। मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार से मांग कि है कि पंजाब सरकार का 60 हजार करोड़ का रुका हुआ पैसा जल्द जारी किया जाए।
यह भी पढ़ें : पंजाब में पांच दिन भारी बारिश: भाखड़ा-पौंग बांधों के फ्लड गेट खोले, सात जिलों में बाढ़; चपेट में सैकड़ों गांव