फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case of assault on a Sikh youth in muktsar Four Shiv Sena workers arrested

सिख युवक से मारपीट का मामला: शिवसेना के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष के दोनों गनमैन लाइनहाजिर

Thu, 12 Jun 2025 04:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 04:05 PM IST
सार

एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में एफआईआर नंबर 105 के तहत कार्रवाई करते हुए चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो को सबूत बनाते हुए उसमें मारपीट कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है ताकि उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके।

विज्ञापन
Case of assault on a Sikh youth in muktsar Four Shiv Sena workers arrested
सिख संगठनो की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह के साथ मारपीट का मामला गर्मा गया है। मामले में सिख जत्थेबंदियों के दखल के बाद थाना सिटी में बुधवार की देर रात पुलिस ने वीडियो में मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओँ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। वहीं वीडियो को आधार बनाकर उसमें से चार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अभी प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन




एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में एफआईआर नंबर 105 के तहत कार्रवाई करते हुए चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो को सबूत बनाते हुए उसमें मारपीट कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है ताकि उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके। इस मामले में शिवसेना नेता के साथ दो मुलाजिम जो गनमैन के रुप में कार्यरत थे, उन्हें लाइनहाजिर किया गया है। पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन



गुरविंदर सिविल अस्पताल में जेरेइलाज है। वीरवार को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के मैनेजर बलदेव सिंह, पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी व अन्य सिख जत्थेबंदियों के सदस्य भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल गुरविंदर का हाल जाना। साथ ही इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब में इस बाबत सिख जत्थेबंदियों व किसान नेताओं की बैठक हुई। जिसमें इस घटना की निंदा करते हुए शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष व अन्य मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही अगले संघर्ष की रुपरेखा तहत 13 जून को बठिंडा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री तरनतारन साहिब में सुबह नौ बजे एकत्र होने का आह्वान किया, ताकि इस मामले में पीड़ित युवक को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया जा सके। 


वक्ताओं ने कहा कि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित युवक पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के संघर्ष के चलते धारा 299 के बाद अब 295ए की धारा तो लगा दी है, मगर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रधान को जो पुलिस गनमैन दिए गए हैं, वो क्यों दिए गए हैं, क्या यह गुंडागर्दी करने के लिए दिए गए हैं। इन्हीं सिक्योरिटी मुलाजिमों के दम पर ही युवक के साथ मारपीट की गई है। शिवसेना प्रधान इन गनमैन का दबदबा दिखा महीना मांगते हैं। लोगों को धमकाते हैं, जो गुंडागर्दी है। अगर पुलिस इनको जमानत पर बाहर निकालने की कोशिश करती है तो खालसा पंथ इंसाफ करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed