{"_id":"67ba8fc9b72a9107010c49ce","slug":"administrative-reforms-department-punjab-government-kuldeep-singh-dhaliwal-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का भूतिया विभाग: कैप्टन सरकार में ही खत्म.... मंत्रियों के पोर्टफोलियो में जुड़ता रहा, अब राजनीति गर्माई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का भूतिया विभाग: कैप्टन सरकार में ही खत्म.... मंत्रियों के पोर्टफोलियो में जुड़ता रहा, अब राजनीति गर्माई
Sun, 23 Feb 2025 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:47 AM IST
सार
पंजाब में प्रशासनिक सुधार विभाग 1994 में शुरू हुआ। यह एलोकेशन ऑफ बिज़नेस रूल 1994 के अंतर्गत शुरू से अस्तित्व में आया था। 2018 में यह मंत्रालय तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास था।
विज्ञापन
पंजाब में खत्म हो चुके विभाग पर रार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास प्रशासनिक सुधार नाम से ऐसा विभाग था, जो बीते 21 महीने से सरकार में अस्तित्व में ही नहीं है। इस मामले में अब चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म डिपार्टमेंट पंजाब में एलोकेशन ऑफ बिजनेस रूल 1994 के अंतर्गत अस्तित्व में था हालांकि यह विभाग पूर्व कैप्टन सरकार में ही खत्म हो गया था। इसके बाद भी मंत्रियों के पोर्टफोलियो में जुड़ता रहा। इसका कारण ये है कि इसकी समाप्ति की अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम के पास था विभाग
साल 2018 में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास यह विभाग था। कैप्टन सरकार के बाद पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में यह विभाग विजय इंद्र सिंगला के पास रहा। उनके पास पीडब्ल्यूडी विभाग भी था।चन्नी सरकार के बाद साल 2022 में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार में भी मंत्रियों के पोर्टफोलियो में यह विभाग जारी रहा। अब पंजाब सरकार की ओर से बीते रोज प्रशासनिक सुधार विभाग के अस्तित्व में नहीं होने का नोटिफिकेशन जारी किया गया।
20 नवंबर 2018 की नोटिफिकेशन के मुताबिक पूर्व सीएम कैप्टन के पास प्रशासनिक सुधार सहित 10 विभाग थे। पूर्व सीएम चन्नी ने अपने पास 15 विभाग रखे थे, उनकी सरकार में यह विभाग विजय इंद्र सिंगला के पास था। पंजाब सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को पहले आवंटित प्रशासनिक सुधार विभाग आज की तारीख में अस्तित्व में नहीं है इसलिए सीएम की सलाह पर राज्यपाल की ओर से 2 फरवरी, 2025 से संशोधन को प्रभावी किया गया।
विज्ञापन