{"_id":"68343778efa491c7dd0b3d76","slug":"accident-in-sunam-auto-rickshaw-full-of-students-fell-into-pit-dug-to-repair-leakage-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनाम में हादसा: लीकेज दुरुस्त करने के लिए खोदे गड्ढे में गिरा छात्राओं से भरा ऑटो, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनाम में हादसा: लीकेज दुरुस्त करने के लिए खोदे गड्ढे में गिरा छात्राओं से भरा ऑटो, मची चीख-पुकार
Mon, 26 May 2025 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 May 2025 03:14 PM IST
सार
लोक हित संघर्ष कमेटी के संयोजक वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि वाटर सप्लाई लाइन बहुत पुरानी है, जब भी बहुत भारी लोड वाले वाहन (12-18 टायर) यहां से गुजरते हैं तो पाइपलाइन लीक हो जाती है। वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि सरकार, विकास का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन बख्शीवाला रोड से जखेपल रोड तक का आखिरी हिस्सा विकास के नाम पर अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
रोती हुई बच्चियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुनाम के बख्शीवाला चौक में एक बड़ा हादसा टल गया। शहीद ऊधम सिंह गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली गांव घासीवाल की छात्राएं ऑटो से स्कूल आ रही थीं। इसी दौरान ऑटो पानी लीकेज को ठीक करने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर बख्शीवाला चौक के स्थानीय निवासियों ने बच्चों और ऑटो को गड्ढे से बाहर निकाला। कई बच्चों को हल्की चोटें आईं और उनकी स्कूल यूनिफॉर्म खराब हो गई।
लोक हित संघर्ष कमेटी के संयोजक वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि वाटर सप्लाई लाइन बहुत पुरानी है, जब भी बहुत भारी लोड वाले वाहन (12-18 टायर) यहां से गुजरते हैं तो पाइपलाइन लीक हो जाती है। वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि सरकार, विकास का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन बख्शीवाला रोड से जखेपल रोड तक का आखिरी हिस्सा विकास के नाम पर अधूरा पड़ा है। पिछले काफी समय से जलापूर्ति व सीवरेज में लीकेज की समस्या आ रही है। इन सड़कों से न केवल स्कूल जाने वाले छात्र प्रभावित होते हैं, बल्कि गांव से आने वाले छात्र और समूची सुनाम आबादी भी प्रभावित है, जिससे भविष्य में जान-माल के नुकसान की चिंता बनी रहती है।
कौशिक ने मांग की कि बख्शीवाला रोड पर डंप के पास सीवरेज की लीकेज तथा बख्शीवाला चौक से जखेपल रोड तक जलापूर्ति की लीकेज का स्थायी समाधान किया जाए।