फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accident in Rajpura Empty truck loading hydraulic gas overturned on Delhi Amritsar National Highway

राजपुरा में हादसा: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर हाइड्रोलिक गैस लोड करने वाला खाली ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल

Fri, 29 Aug 2025 09:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 09:09 AM IST
सार

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Accident in Rajpura Empty truck loading hydraulic gas overturned on Delhi Amritsar National Highway
राजपुरा में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर राजपुरा के गगन चौक से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बुधवार रात हाइड्रोलिक गैस लोड करने वाला एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
दुर्घटना अंबाला से राजपुरा की ओर आते हुए नालास कट के पास हुई। फ्लाईओवर के नीचे एक तीखी ढलान है, जहां न तो कोई लाइट है और न ही स्पीड ब्रेकर। रात करीब 11-12 बजे गाजियाबाद से आ रहा ट्रक जैसे ही इस ढलान से उतरा, ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रक हाईवे के पत्थरों से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन


ठेकेदार और एनएचएआई पर सवाल

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में मिट्टी के ढेर और सीमेंट के स्लैब साफ दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुकानदारों के अनुसार, इससे पहले भी एक ट्रॉला उनकी दुकानों में घुस गया था और गुड़ से भरी एक बोलेरो भी पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी पर रोष

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसएसएफ पुलिस ने घायल ड्राइवर सतविंदर सिंह को अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मी अर्शदीप सिंह और पंजाब पुलिस के बलजीत सिंह ने स्थिति को संभाला। सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी, जिसे जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।


स्थानीय ढाबे के मालिक चरणजीत सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने रात में कोई लाइट नहीं लगाई है, न ही कोई सुरक्षा गार्ड तैनात किया है जो ड्राइवरों को खतरे के बारे में आगाह कर सके। लोगों ने मांग की है कि इस फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed