Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MLA from Chamkaur Sahib joins the Akali Dal

पंजाब चुनाव: आप विधायक चरणजीत सिंह ने थामा शिअद का दामन, पार्टी ने काटी थी टिकट

Sun, 29 Nov 2026 11:39 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत तेज होने लगी है। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट काटे जाने के बाद चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए। 
 

विज्ञापन
AAP MLA from Chamkaur Sahib joins the Akali Dal
आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह शिअद में हुए शामिल - फोटो : आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह शिअद में हुए शामिल

विस्तार

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का दामन थाम लिया है। इस राजनीतिक कदम से पंजाब में पंथक राजनीति में नई हलचल मचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शिरोमणी अकाली दल ने गर्मजोशी से किया स्वागत 
शिरोमणि अकाली दल ने डॉ. चरणजीत सिंह के पार्टी में शामिल होने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें और उनकी टीम को अकाली दल में पूरा सम्मान और जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया है। यह कदम पार्टी के लिए इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


आप ने दूसरी सूची में काटी थी टिकट 
बता दें कि आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में डॉ. चरणजीत सिंह की टिकट काट दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया। उनके इस कदम से पंजाब की राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed