{"_id":"5ecc9d21ffb552af8bdebe70cf78180a","slug":"cctv-monitor-counting-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sat, 10 May 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की हिदायतों पर शनिवार को शहर के रेडक्रास भवन में चुनावी अमले में लगे अधिकारियों को 16 मई को होने वाली मतगणना की सिखलाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों को ईवीएम मशीन से किस तरह से वोटों की गिनती करनी है, इसकी पूरी कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सभी एआरओज और अन्य सहायक अधिकारी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी और डीसी परमजीत सिंह ने बताया कि मतगणना का काम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना में लगे स्टाफ को मतगणना के दिन सुबह साढ़े 4 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने की हिदायत भी दी। उन्होेंने बताया कि लोकसभा के क्षेत्र फिरोजपुर के अंतर्गत पड़ते विधानसभा हलका मलोट और मुक्तसर की मतगणना गुरु नानक कॉलेज फॉर गर्ल्स में होगी। जबकि विधानसभा लंबी की बठिंडा और गिद्दड़बाहा की मतगणना फरीदकोट में होगी।
चुनाव अधिकारी के अनुसार मतगणना संबंधी सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और किसी भी तरह की कोई कमी शेष नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने सभी एआरओ को मतगणना के दिन अपने साथ स्ट्रांग रूम की चाबियां रखने की हिदायत दी। इस मौके पर एडीसी रामबीर सिंह, एआरओ मलोट कुमार अमित, एआरओ लंबी संदीप ऋषि, एआरओ गिद्दड़बाहा हरदीप सिंह, एआरओ मुक्तसर वरिंदरपाल सिंह बाजवा, सहायक कमिश्नर जनरल कुलवंत सिंह और तहसीलदार चुनाव प्रेम कुमार मौजूद थे।