{"_id":"644a5c1cec2cc5dcb3074dbc","slug":"case-registered-against-sukhpal-khaira-on-complaint-of-sdm-bhulth-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा पर केस दर्ज, एसडीएम भुलत्थ की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा पर केस दर्ज, एसडीएम भुलत्थ की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
Thu, 27 Apr 2023 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ/कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:58 PM IST
सार
29 मार्च को सुखपाल खैरा फसलों के नुकसान को लेकर की जा रही गिरदावरी की शिकायत लेकर उनके दफ्तर अपने साथियों सहित पहुंचे और उन्हें धमकाया। साथ ही फेसबुक पर ये सब लाइव भी किया।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय किसान कमेटी के चेयरमैन व सब-डिवीजन भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर थाना भुलत्थ में एसडीएम संजीव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम भुलत्थ ने पुलिस को शिकायत दी कि 29 मार्च को सुखपाल खैरा फसलों के नुकसान को लेकर की जा रही गिरदावरी की शिकायत लेकर उनके दफ्तर अपने साथियों समेत पहुंचे और उन्हें धमकाया था। इसे फेसबुक पर लाइव भी किया।
विज्ञापन
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक भुलत्थ सुखपाल सिंह खैरा ने इन आरोपों को नकार दिया। उनका कहना है कि यह एफआईआर एसडीएम कार्यालय के बाहर उनके द्वारा गेहूं की फसल के नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी करने में जिला प्रशासन की अक्षमता के विरोध में धरने का परिणाम है।
विज्ञापन
एसडीएम ने धरनास्थल पर आकर लोगों को आश्वस्त किया कि चूंकि सरकार के पास पटवारियों की कमी है, इसलिए वे शीघ्र ही त्वरित मूल्यांकन व्यापक विशेष गिरदावरी सुनिश्चित कराने का भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
उनका भाषण मेरे (खैरा) द्वारा मेरे फेसबुक अकाउंट पर साझा वीडियो का एक हिस्सा है। खैरा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) का दुरुपयोग करने, सिख युवाओं को असम जेल भेजने, सिख युवाओं, महिलाओं और बच्चों की सामूहिक गिरफ्तारी और अन्य क्रूर कार्यों के लिए भगवंत मान की मुखर आलोचना के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।