{"_id":"658fccb7c0c89460e40abc28","slug":"case-of-disrespecting-statue-of-shaheed-udham-singh-at-abha-square-in-abohar-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: अबोहर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने किया खंडित, चार दिन पहले हुआ था अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: अबोहर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने किया खंडित, चार दिन पहले हुआ था अनावरण
Sat, 30 Dec 2023 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:26 PM IST
सार
शहीद की प्रतिमा के अपमान की जानकारी मिलने पर आप के हलका प्रभारी अरुण नारंग, शहीद यादगार कमेटी के पदाधिकारी एडवोकेट देसराज कंबोज, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण चावला मौके पर पहुंचे। नारंग ने कहा कि किसी भी सूरत में शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन को भी तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अबोहर में लगी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर में आभा स्क्वेयर पर लगी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनादर करने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने शनिवार सुबह प्रतिमा में लगी पिस्तौल चोरी कर ली और शहीद के हाथ को खंडित कर दिया। 26 दिसंबर को ही कैबिनेट मंत्रियों बलजीत कौर व गुरमीत सिंह खुड्डिया ने इस प्रतिमा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अनावरण किया था।
विज्ञापन
शहर की सामाजिक संस्थाओं ने इस घटना निंदा करते हुए आरोपियों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है। शनिवार सुबह जैसे ही शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को खंडित करने की सूचना मिली तो नगर थाना एक के प्रभारी सुनील कुमार, आप के हलका प्रभारी अरुण नारंग, शहीद यादगार कमेटी के पदाधिकारी एडवोकेट देसराज कंबोज, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण चावला व अन्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
अरुण नारंग ने कहा कि किसी भी सूरत में शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन को भी तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई। एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि वारदात को अंजाम देने वालों की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन