{"_id":"1ac4dad0405ef4429c8caa4c70ce94b0","slug":"car-sewa-flyover-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सेवा कर बना डाला एक करोड़ का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सेवा कर बना डाला एक करोड़ का पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल (रोपड़)
Updated Sat, 10 May 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वां नदी पर भलाण से श्री आनंदपुर साहिब तक बने लगभग 260 फीट लंबे और 18 फीट चौड़े पुल का उद्घाटन शनिवार को अरदास के बाद बाबा लाभ सिंह द्वारा किया गया।
बेला राम गढ़ के गुरुद्वारा साहिब में रखे गए गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का भोग डालने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब जी की सुंदर रूप से सजाई गई पालकी को इस पुल से गुजारा गया और तख्त श्री केसगढ़ साहिब से विशेष तौर पर पहुंचे भाई राम सिंह जी ने गुरबाणी का कीर्तन किया। इस मौके पर पुल के निर्माण को पूरा कर क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग को पूरा करने पर आभार व्यक्त किया गया। पुल का निर्माण कार्य कार सेवा वाले संत बाबा लाभ सिंह जी के प्रयासों और कार सेवा के माध्यम से पूरा किया गया है।
स्वां नंदी में पुल बनाने की मांग क्षेत्र की जनता द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन सरकार इस मामले पर ध्यान नहीं दे रही थी। इस पर नंगल से तत्कालीन विधायक राणा केपी सिंह ने कार सेवा वाले संत बाबा लाभ सिंह से इस पुल के निर्माण की गुहार की।
विज्ञापन
बाबा लाभ सिंह द्वारा 5 फरवरी 2009 को पुल का शिलान्यास किया गया था। पुल के निर्माण के लिए तत्कालीन सांसद अविनाश राय खन्ना ने 20 और अंबिका सोनी ने अपनी संसद निधि से सात लाख रुपये दिए थे। लगभग 260 फीट लंबे और 18 फीट चौड़ाई वाले इस पुल पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब यह पुल बन कर तैयार हो गया है। इस पुल के निर्माण से अपने काम के लिए श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले दर्जनों गांवों के लोगों की दूरी 30 किलोमीटर से घटकर मात्र पांच किलोमीटर तक रह गई है।
इस मौके पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन डॉ. परमिंदर शर्मा, अकाली नेता अमरजीत सिंह वालिया, त्रिलोचन सिंह भोगल, अमनदीप सिंह बराड़, कमल सिंह, रघुवीर सिंह, हरविंदर सिंह, टिक्का जसवीर सिंह, दमनजोत सिंह बेला, मोहन सिंह ढाहे, जसवंत सिंह, टेक सिंह, दिलबाग सिंह, हरदेव सिंह, बाबा जरनैल सिंह, ईश्वर सिंह मान, पाखर सिंह, महिंदर सिंह, शिंगरा सिंह और स्वर्ण सिंह उपस्थित थे।