फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Capt Amarinder said on the speculation of being made the Governor of Maharashtra – I do not know about it

Punjab: महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर बोले कैप्टन अमरिंदर- मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता

Thu, 02 Feb 2023 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 07:09 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व सीएम और वर्तमान में भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें चल रही थी। इसपर उन्होंने जवाब दिया है।

विज्ञापन
Capt Amarinder said on the speculation of being made the Governor of Maharashtra – I do not know about it
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की जगह लेने की खबरों पर अमरिंदर सिंह का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है, मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिये ही मुझे ऐसी बातें पता चल रही हैं।

विज्ञापन


वह प्रधानमंत्री को पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें जो भी बेहतर लगता है, वह उनके लिए स्वीकार्य है। वह जहां भी भेजना चाहें, उसमें मुझे खुशी होगी। कैप्टन वीरवार को हरियाणा भवन में प्रेस से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले कैप्टन ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। प्रेस से बातचीत के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा अवैध मादक पदार्थों की समस्या को राज्य के लिए बड़ी चिंता बताने के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने समय-समय पर हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति के मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि पंजाब के राज्यपाल ने सीमावर्ती जिलों के दौरे पर कहा कि नशा पंजाब के स्कूलों में घुस चुका है। उन्होंने भगवंत मान सरकार से पूछा कि अगर उन्हें इस खतरे की जांच के लिए केंद्र की मदद की जरूरत है तो इस मसले को देखें।

राज्यपाल की टिप्पणी को लेकर पूछे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो सीमा पार हर तीन दिन में एक ड्रोन आता था, लेकिन आजकल तीन ड्रोन हर दिन आते हैं।


इसके जरिये पंजाब में हथियार, जाली मुद्रा और ड्रग फेंकी जा रही है, जो ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने इसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के संज्ञान में लाया था और उनसे कहा था कि हमें इससे सख्ती से निपटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed