फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   By-Elections in Sangrur after Bhagwant Mann resigned from post of MP

संगरूर में उपचुनाव की आहट: भगवंत मान के इस्तीफे के बाद कई नेता बहती गंगा में हाथ धोने को आतुर, विस चुनाव में जीत का दिखेगा असर

Mon, 14 Mar 2022 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 03:07 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के नतीजों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो तमाम विरोधी दल, आम आदमी पार्टी के आसपास भी नहीं ठहरते हैं। बल्कि संगरूर और बरनाला में आप की चली आंधी में  तमाम विपक्षी दल, ताश के पत्तों की माफिक उड़ गए हैं।

विज्ञापन
By-Elections in Sangrur after Bhagwant Mann resigned from post of MP
भगवंत मान। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले भगवंत मान सोमवार को संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा देने दिल्ली पहुंचे। इसी के साथ संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की आहट तेज हो गई है। पंजाब में आप के पक्ष में बनी जबरदस्त लहर का असर भविष्य में होने वाले इस उपचुनाव पर पड़ने की  प्रबल संभावना अभी से जताई जा रही है।  संगरूर संसदीय सीट के अंर्तगत आने वाली सभी नौ विधानसभा सीटों पर तो आप का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। सुनाम सीट पर आप ने पंजाब में सबसे बडे़ अंतर (75 हजार वोट से ज्यादा) से जीत दर्ज की है। आप ने इन नौ विस सीटों पर 53 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

आप को मिले साढ़े छह लाख वोट, औंधे मुंह गिरे विरोधी

विधानसभा चुनाव के नतीजों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो तमाम विरोधी दल, आम आदमी पार्टी के आसपास भी नहीं ठहरते हैं। बल्कि संगरूर और बरनाला में आप की चली आंधी में  तमाम विपक्षी दल, ताश के पत्तों की माफिक उड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी को  कांग्रेस से सवा चार लाख और अकाली दल से पांच लाख वोट ज्यादा मिले हैं।

विज्ञापन

 
संगरूर संसदीय इलाके में नौ विधानसभा क्षेत्र मालेरकोटला, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, बरनाला, भदौड़ और महलकलां आते हैं। इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बडे़ अंतर से जीत दर्ज की है। इन नौ विस क्षेत्रों में कुल 12 लाख नौ हजार वोट डाले गए और इनमें 6 लाख 43 हजार से ज्यादा वोट आप को हासिल हुए। जोकि कुल वोट का करीब 53 फीसदी से अधिक बनता है। कांग्रेस को दो लाख 18 हजार, अकाली दल को एक लाख 41 हजार, भाजपा गठबंधन को 86 हजार और अकाली दल अमृतसर को करीब 76 हजार वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहती गंगा में हाथ धोने के आतुर हैं कई नेता 

आप के पक्ष में बनी जबरदस्त लहर के चलते आप के कई नेता बहती गंगा में हाथ धोने को आतुर हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी यहां से भगवंत मान के किसी विश्वस्त नेता या करीबी सेलीब्रिटी को उपचुनाव में उतार सकती है। विस टिकट से वंचित किसी नेता पर भी पार्टी दांव खेल सकती है। पार्टी का मानना है कि भगवंत मान, मुद्दे उठाने में माहिर हैं लिहाजा संसद में जोरदार ढंग से मुद्दे उठाने वाला नेता ही पहुंचे।

भगवंत मान की पोस्ट के निकाले जा रहे गहरे मायने 

भगवंत मान ने दिल्ली जाने से पहले ट्वीट किया था कि मैं संगरूर के लोगों से वायदा करता हूं कि कुछ माह में उनकी आवाज फिर से लोकसभा में गूंजेगी, अब पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है। इस ट्वीट के गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। मान ने संकेत दिए हैं कि आप ही संसद में इस इलाके का प्रतिनिधित्व करने जा रही है और कोई तेजतर्रार नेता इस भूमिका में आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed