{"_id":"38c98776f0a22eb11eae523cd50683c2","slug":"bus-accident-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बस नहर में गिरी, 40 के मरने के आश्ांका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बस नहर में गिरी, 40 के मरने के आश्ांका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में यात्री बस के नहर में गिरने से 40 लोगों के मरने की आशंका है। बस सरहिंद नहर में गिरी है और इसका थोड़ा सा हिस्सा ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बस दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। घटना बुधवार सुबह करीब 2:30 या 3:00 बजे की है, क्योंकि सुबह 5:00 बजे घटना स्थल से ढाई किमी दूर पानी में डूबी बस देखी गई।
विज्ञापन
बस रेलिंग तोड़कर करीब 150 फुट नीचे नहर में गिरी थी, जो बाद में ढाई तीन किमी तक बहने के बाद किसी जगह अटकने के कारण देखी जा सकी। फिलहाल बचाव दल को एक बच्चे और एक व्यक्ति की लाश मिली है, लेकिन हादसे में किसी के बचने की संभावना क्षीण है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी गुरुमीत सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में 40 लोगों की मौत होने की आशंका है। एसएसपी के मुताबिक, नेशनल हाईवे के किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए बस तीन किलोमीटर लुढ़ककर नहर में जा गिरी।
एसएसपी ने बताया कि, यात्रियों को बचाने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्होंने नहर में उतरने से मना कर दिया है।
सरहिंद नहर भाखड़ा बांध से निकलती है। भाखड़ा में जल स्तर अधिक होने के कारण इन दिनों लगातार नहर में पानी छोड़ा जा रहा है।