फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   buffalo takes bomb in her mouth in punjab

भैंस ने खाया बम, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 17 Jun 2013 11:05 AM IST
फिरोजपुर/ब्यूरो
फिरोजपुर/ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
buffalo takes bomb in her mouth in punjab

जमीन विवाद में एक गुट ने दूसरे पक्ष के घर पर देसी बम और असलहों के साथ धावा बोल दिया। हमलावरों ने एक बम फेंका, जो घर में बंधी भैंस के पास जा गिरा।

विज्ञापन


जब तक कोई कुछ समझता भैंस ने बम को मुंह में ले लिया। और तभी बम फट गया, जिससे भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय के गांव पीरो के उताड़ की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लखविंदर सिंह का गांव के ही गुरमीत सिंह और गुरदयाल सिंह के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों अपने दो साथियों के साथ लखविंदर के घर पहुंचे। चारों के पास तेजधार हथियार और देसी बम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों को हथियारों से लैस होकर आता देखकर लखविंदर और उसके परिजन जान बचाकर वहां से भागने लगे, तभी हमलावरों में से किसी एक ने उन पर एक बम फेंका।

वह बम पशुओं के कमरे में जाकर गिरा, तो एक भैंस ने उसे अपने मुंह में ले लिया। तभी बम फट गया, जिससे भैंस की मौत हो गई।

एएसआई सेवक चंद ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत सिंह, गुरदयाल सिंह व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed