{"_id":"67dbb0f92d514b80140c6992","slug":"bsf-seized-1-kg-80-grams-of-heroin-drug-at-ferozepur-border-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से फिर आई हेरोइन: फिरोजपुर बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी खेप, भारतीय करंसी भी मिली, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से फिर आई हेरोइन: फिरोजपुर बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी खेप, भारतीय करंसी भी मिली, जांच जारी
Thu, 20 Mar 2025 11:39 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:39 AM IST
सार
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार यह ड्रग्स सीमा पार से आई थी। नशे की खेप को किसी भारतीय तस्कर ने मंगवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने पकड़ी हेरोइन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान से आई नशे की खेप को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने पकड़ा है। बीएसएफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने बीओपी नौ बहराम के पास से हेरोइन के दो पैकेट पकड़े हैं। इसके अलावा मौके से 27960 रुपये भी बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन का वजन एक किलो 80 ग्राम है।
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार यह ड्रग्स सीमा पार से आई थी। नशे की खेप को किसी भारतीय तस्कर ने मंगवाया था। हालांकि तस्कर इस ड्रग्स को उठाता बीएसएफ ने सर्च के दौरान हेरोइन को बरामद कर अपने कब्जे में लिया है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।