फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF Fired on Drone sighted in Gurdaspur sector near International Border of Punjab

पंजाब: गुरदासपुर में सीमा के पास दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग तो पाकिस्तान लौटा

Mon, 20 Dec 2021 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 10:17 AM IST
सार

सर्दी का मौसम आते ही पाकिस्तान की तरफ से हथियार और ड्रग्स की तस्करी के मामले तेज होने लगे हैं।  इससे पहले 18 दिसंबर को सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान से आए ड्रोन को गिराने में सफलता हासिल की थी।  

विज्ञापन
BSF Fired on Drone sighted in Gurdaspur sector near International Border of Punjab
ड्रोन - फोटो : Social Media

विस्तार

पड़ रही भीषण सर्दी और घनी धुंध की आड़ में देश विरोधी तत्वों की ओर से अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार की रात बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर की 10 बटालियन की बीओपी कस्सोवाल की सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल व पुलिस जवानों की ओर से 12.02 मिनट पर सीमा पर घनी धुंध में उड़ते पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग करके ड्रोन की भारतीय क्षेत्र में आने की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस पोस्ट से ही रविवार शाम को दस बटालियन के जवानों द्वारा एक पाकिस्तानी नौजवान को भी काबू किया गया था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर गुरदासपुर में पिछले समय में कई बटालियनों की बोओपी व 20 के करीब पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की जा चुकी है। रविवार की रात को बीएसएफ की 18 बटालियन की बीओपी कस्सोवाल सीमा पर तैनात जवानों की ओर से सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा गया। 
विज्ञापन


घनी धुंध में उड़ते ड्रोन को देखते ही ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ महिला कांस्टेबल व पुरुष जवानों द्वारा ड्रोन पर पांच गोलियां फायर की गई। बीएसएफ के डीआइजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ जवानों द्वारा घनी धुंध के दौरान सीमा पर उड़ते पाकिस्तानी ड्रोन को देखते ही गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ व पंजाब पुलिस के जवानों की ओर से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया है। मगर कुछ भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी है। उन्होंने सीमावर्तीय क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि सीमा पर ड्रोन या अन्य संदिग्ध वस्तु दिखाई देने के उपरांत संबंधित बीएसएफ की पोस्ट पर सूचना दी जाए। ताकि देश विरोधी तत्वों द्वारा की जाने वाली अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट राम सिंह यादव के अलावा अन्य बीएसएफ जवान व पंजाब पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed