फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bsf encounter, border encounter, police encounter, pakistani smuggler

सरहद पर मुठभेड़ में एक पाक घुसपैठियां ढेर, दूसरा फरार

Fri, 04 Mar 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर। Updated Fri, 04 Mar 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
bsf encounter, border encounter, police encounter, pakistani smuggler
बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : amarujala
सरहद पर मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है, जबकि दूसरा जख्मी होने के बावजूद वहां से भागने में कामयाब हो गया। दोनों घुसपैठिएं भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


घटनास्थल से बीएसएफ को एक पाक मोबाइल, एक पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड व 208 रुपये पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है। इस बार कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। यह घटना शुक्रवार सुबह फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी दोना राजा दीना नाथ के पास घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि बीएसएफ की बीओपी दोना राजा दीना नाथ के पास सीमा सुरक्षा बल की बटालियन 137 के जवान गश्त कर रहे थे। जवानों ने पाकिस्तान की तरफ दो पाक घुसपैठियों की गतिविधियों को महसूस किया। ये दोनों सरहद पर लगी फेंसिंग के पास भारतीय सीमा में आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें चेतावनी देकर रोकने का प्रयास किया लेकिन घुसपैठियों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ जवानों ने भी घुसपैठियों पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव, एक मोबाइल फोन, एक पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड व 208 रुपये पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है।


बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि दूसरा पाकिस्तानी घुसपैठियां गेंहू की फसल और धुंध की आड़ में भागने में कामयाब हो गया। उधर, इस साल पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर मुठभेड़ के दौरान छह पाकिस्तानी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed