फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP burns effigy of Pakistan Prime Minister Imran Khan in Punjab

पंजाब में प्रदर्शन: शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ने से नाराज भाजपाइयों ने फूंका इमरान खान का पुतला

Thu, 19 Aug 2021 12:25 AM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Aug 2021 12:25 AM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने वाल्मीकि चौक में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका।

विज्ञापन
BJP burns effigy of Pakistan Prime Minister Imran Khan in Punjab
पठानकोट में इमरान खान का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने पर पंजाब में लोग नाराज हैं। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरे पंजाब में पाकिस्तान और इमरान खान का पुतला फूंका। लुधियाना में भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मोदगिल के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों व महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ने पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। सुनील मोदगिल ने कहा की पाकिस्तान में आए दिन मंदिर व मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचार पर पाकिस्तान सरकार जानबूझकर मौन है। 

विज्ञापन


पटियाला में फूंका इमरान खान का पुतला
महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटियाला के त्रिपड़ी मार्केट टंकी वाला पार्क के नजदीक प्रदर्शन किया। इस दौरान पाक पीएम इमरान खान का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। भाजपा के जिला शहरी प्रधान हरिंदर कोहली ने कहा कि पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ने की घटना निंदनीय है। इसके लिए पाक के पीएम इमरान खान को पूरी दुनिया से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जिस तरह से अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, उससे पूरी दुनिया में इस देश का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। 
विज्ञापन


पठानकोट में भी विरोध प्रदर्शन
पठानकोट में जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने वाल्मीकि चौक में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में जिस तरह मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, गुरुद्वारों को निशाना बनाया जा रहा है और अब शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। यह बहुत निंदनीय कृत्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू और सिख लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, यह सब वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की नाक के नीचे हो रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त घटनाओं पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्रवाई का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ऐसे गुंडा तत्वों पर नकेल कसे, ताकि पाकिस्तान में अन्य धर्मों के लोग भी सुरक्षित रह सकें। 


नवजोत सिद्धू शेर-ए-पंजाब की मूर्ति तोड़े जाने पर चुप क्यों हैं: अश्वनी शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को कट्टरपंथी संगठन द्वारा तोड़े जाने की निंदा की है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से सवाल किया कि वह शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तीसरी बार तोड़े जाने पर भी चुप क्यों हैं। इसके पीछे उनकी इमरान खान और जनरल बाजवा से दोस्ती तो कारण नहीं है। या फिर वो कट्टरपंथियों की हिमायत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed