फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP, amritsar, sukhbir, elcetion, accept

अमृतसर से भाजपा का कोई भी उम्मीदवार हमें मंजूर : सुखबीर

Sun, 12 Jan 2014 10:01 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 12 Jan 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
BJP, amritsar, sukhbir, elcetion, accept
उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शहर में रविवार को स्थानीय किचलू चौक में 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए नए पुल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद और बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि अमृतसर लोकसभा हलके से भारतीय जनता पार्टी जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, अकाली दल उसका साथ देगा। इस सीट से उम्मीदवार संबंधी लग रहे अनुमान पर उन्होंने कहा कि यह सीट भाजपा के हिस्से है और वह ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं।


आम आदमी पार्टी के बारे में सुखबीर ने कहा कि उनकी तरफ से अब लागू किए गए लोक भलाई के प्रोग्राम और जनता की शिकायतें सुनने के लिए लगाए जा रहे खुले दरबार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से पिछले करीब 20 साल से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



पंजाब में किसानों और गरीब लोगों को बिजली मुफ्त दी जा रही है और मुख्यमंत्री व मंत्री साहिबान संगत दर्शन लगा कर लंबे अरसे से लोगों की शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। अमृतसर के विकास प्रोजेक्टों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की शक्ल बदलना उनका लक्ष्य है और इसमें किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में शुरू होने वाली पौंड व्यवस्था पर सुखबीर ने स्पष्ट किया कि तकनीकी समस्या आने के कारण इस प्रोजेक्ट का काम फिलहाल रुका है और इस बारे में उपयुक्त बदल ढूंढा जा रहा है। उन कहा कि शहर में सीटी बस सेवा अगले कुछ दिनों तक चालू कर दी जाएगी।


सुखबीर ने बताया कि अमृतसर में पांच नए बिजली घर बनाए जा रहे हैं और नई लाइनें और ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली बांट के काम में सुधार लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम पर 137 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने रविवार को सुल्तानविंड में बनने वाले 66 केवी बिजली घर का नींव पत्थर भी रखा।



इससे पहले सुखबीर बादल और उन की पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। वह श्री दरबार साहिब कांप्लेक्स में रखवाए श्री अखंड पाठ साहब के भोग में शामिल हुए और गुरबाणी और कीर्तन श्रवण किया। इस मौके पर सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, स्थानीय सरकारें मंत्री अनिल जोशी, सीपीएस इंदरबीर सिंह, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू, भाजपा नेता रजिन्दरमोहन सिंह छीना और तरुण चुग, अकाली दल के शहरी प्रधान उपकार सिंह संधू, डीसी रवि भक्त, कमिशनर जतिन्दर सिंह औलख, कमिशनर निगम डीपी खरबंदा, अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के मुख्य अधिकारी संदीप ऋषि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed