Year Ender 2023: पंजाब में कई हादसों का गवाह बना 2023, लुधियाना में गैस लीक कांड से मचा था मौत का तांडव
Year Ender 2023: पंजाब में कई हादसों का गवाह बना 2023, लुधियाना में गैस लीक कांड से मचा था मौत का तांडव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें: साली से शादी पर अड़ा युवक: नहीं मानी पत्नी तो घर से निकाला; ठंड से चार दिन के मासूम की मौत..पुलिस को है ये शक
लुधियाना के गैस कांड ने लील ली थी 11 जिंदगी
30 अप्रैल 2023 को लुधियाना के घनी आबादी वाले ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक होने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने पंजाब ही नहीं, पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर शोक जताया था। इस मामले में बाद में सरकारी विभाग एक-दूसरे पर जहरीली गैस लीक होने का जिम्मेदार होने के आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिखे। इसी बीच नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी मामले की जांच को कमेटी का गठन किया, लेकिन पीडित अब भी इंसाफ के इंतजार में हैं।
अक्तूबर 2023 में जालंधर के अवतार नगर में एक घर में फ्रिज का कंप्रेशर फट जाने से परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी। हादसे में केवल एक बुजुर्ग महिला बलबीर कौर ही बच सकी थी, जो उस समय बाहर आंगन में बैठी थी। हादसे में बुजुर्ग महिला के पति, बेटे व बहू और दो पोतियों व एक पोते की दर्दनाक मौत हो गई थी। फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें सारे बुरी तरह से झुलस कर मर गए थे। पूरे परिवार के एक साथ खत्म होने के दर्द को न सहती हुई बुजुर्ग महिला का विलाप देखा नहीं जा रहा था। जब परिवार के सदस्यों की एक साथ चिंताएं जलाई ई गई थीं, तो मौके पर मौजूद हुजूम में सभी की आंखें नम थीं।
नवंबर 2023 में मोगा जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई थीं, जब धुंध के कारण मोगा-अमृतसर हाईवे पर अजीतवाल के पास सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। बारात फाजिल्का से लुधियानाो बद्दोवाल की तरफ जा रही थी। लेकिन रास्ते में अजीतवाल के पास बारात की कार खड़े ट्राले से जा टकराई। मरने वालों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल था। अभी ठंड का मौसम शुरू ही हआ था कि इस हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया था।
नशे में हैवान बने युवक ने कर दिए थे मां के टुकड़े
जुलाई 2023 में पातड़ां में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया। पातड़ां में एक बेटे ने नशे के लिए पैसे न देने पर अपनी मां का ही कत्ल कर दिया। फिर अपने गुनाह को छिपाने के लिए दो दोस्तों के साथ मिलकर मां की लाश के टुकड़े-टुकड़े कर मिट्टी का तेल डालकर जला दिए। आरोपी पर अपने छोटे भाई के कत्ल का आरोप भी लगा था, क्योंकि मां की मौत के बाद से वह भी गायब था। बाद में पुलिस ने भाई की लाश को नहर से बरामद किया था।