फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man has been accused of kicking his wife and four-day-old child out of house in Phillaur

साली से शादी पर अड़ा युवक: नहीं मानी पत्नी तो घर से निकाला; ठंड से चार दिन के मासूम की मौत...पुलिस को है ये शक

Tue, 26 Dec 2023 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 10:41 AM IST
सार

पीड़िता के भाई का कहना है कि पिछले हफ्ते उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया। उसके पति ने उसे फिर शादी करवाने को कहा। वह नहीं मानी तो शनिवार को उसे और 4 दिन के बच्चे को बिना गर्म कपड़ों के घर के बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
Man has been accused of kicking his wife and four-day-old child out of house in Phillaur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर के फिल्लौर में एक युवक पर अपनी पत्नी और चार दिन के बच्चे को घर से निकालने का आरोप लगा है। आरोपों के अनुसार, ठंड के कारण बच्चे की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोप झूठे हैं फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

साली से शादी करना चाहता था आरोपी
दरअसल आरोपी युवक अपनी साली से शादी करना चाहता था। आरोपी के साले ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी गांव चक्क साबू निवासी से हुई थी। जब उसकी बहन गर्भवती हुई तो उसके पति ने कहा कि वह उसकी शादी अपनी छोटी बहन से करवा दे। वह दोनों को अच्छे से रखेगा। जब पत्नी नहीं मानी तो मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले हुआ था बेटा
आरोप है कि उसका का साथ रिश्ते में लगते उसके भाई व उसकी पत्नी भी दे रहे थे। पिछले हफ्ते उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया। उसके पति ने उसे फिर शादी करवाने को कहा। वह नहीं मानी तो शनिवार को उसे और 4 दिन के बच्चे को बिना गर्म कपड़ों के घर के बाहर निकाल दिया। रात में मां और बेटे की तबीयत बिगड़ गई। ठंड के कारण बच्चे की मौत हो गई। 

पुलिस का दावा- बच्चा प्री मैच्योर था
एसपी मनप्रीत का कहना है कि जांच में आरोप मनगंढ़त पाए गए हैं। किसी आस पड़ोस वाले ने नहीं देखा कि महिला व उसका बच्चा घर के बाहर सोये थे। दूसरा बच्चा प्री मैच्योर था, उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed