फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bhagwant Mann Cabinet AAP Female MLA Punjab Cabinet Minister Doctor by Profession Know All About Her

पंजाब की इकलौती महिला मंत्री: पेशे से डॉक्टर, वोट मांगने से पहले लोगों का इलाज करती थीं, पूर्व सांसद की बेटी हैं

Sat, 19 Mar 2022 03:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 19 Mar 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह की कैबिनेट के दस मंत्री आज शपथ लेंगे। मान की इस कैबिनेट में दो किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक इंजीनियर और एक व्यवसायी को मंत्री बनाया गया है। 
loader
Bhagwant Mann Cabinet AAP Female MLA Punjab Cabinet Minister Doctor by Profession Know All About Her
डॉ. बलजीत कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की नई कैबिनेट में डॉ. बलजीत कौर इकलौती महिला मंत्री हैं। बलजीत पेशे से डॉक्टर हैं और 18 साल तक सरकारी अस्पताल में इन्होंने मरीजों का इलाज किया। 46 साल की डॉ. बलजीत श्री मुक्तसर साहिब की मलौट सीट से विधायक चुनी गईं हैं। इन्होंने अकाली दल के प्रत्याशी हरप्रीत सिंह को 40 हजार से भी ज्यादा मतों से हराया है। जानिए डॉ. बलजीत के बारे में सबकुछ...


17 हजार से ज्यादा ऑपरेशन किया, चुनाव में भी इलाज करती रहीं
डॉ. बलजीत कौर 18 साल तक सरकारी चिकित्सक रहीं। चुनाव में भी वह लोगों का इलाज करती रहीं। आम आदमी पार्टी से टिकट मिलते ही उन्होंने चिकित्सक पद से इस्तीफा दे दिया था और पहली बार में ही चुनाव जीत गईं। 


डॉ. बलजीत कौर को सियासत विरासत में मिली है। उनके पिता प्रो. साधू सिंह फरीदकोट के आम आदमी पार्टी से 2014 में सांसद चुने गए थे। डॉ. कौर आंखों की बड़ी सर्जन हैं। सरकारी अस्पताल में रहते हुए उन्होंने 17 हजार से ज्यादा ऑपरेशन किए हैं। यही कारण है कि चुनाव प्रचार के दौरान वह जहां भी जाती थीं, लोग अपनी आंखों का इलाज कराने पहुंच जाते थे। ऐसे में वह पहले लोगों का इलाज करती थीं और बाद में खुद के लिए वोट मांगती थीं। 



डॉ. बलजीत के बारे में कुछ खास जानकारियां
  • डॉ. बलजीत के पति भी सरकारी सेवा में हैं। वह एक्सइएन के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती कोटकपूरा में हैं। 
  • दोनों की दो बेटियां नवनीत कौर और रियादीप कौर हैं।
  • डॉ. कौर ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी से 2010 में एमएस ऑप्थल्मोलॉजी की है। 
  • भगवंत मान की कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री डॉ. बलजीत के पास कुल 1.17 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed