फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda ARTO named in case by Vigilance Bureau Mohali on corruption charges

Punjab: भ्रष्टाचार मामले में बठिंडा के एआरटीओ नामजद, विजिलेंस को मिला था सुरक्षाकर्मी का ऑडियो

Wed, 08 Jan 2025 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 10:48 AM IST
सार

रामपुरा एरिया के एक व्यक्ति द्वारा विजिलेंस के समक्ष एआरटीओ के सुरक्षा कर्मी सुखप्रीत सिंह की एक ऑडियो रिकार्डिंग को पेश किया गया था, जिसमें वो उससे रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद मोहाली विजिलेंस की टीम ने पंजाब पुलिस के सीनियर सिपाही सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Bathinda ARTO named in case by Vigilance Bureau Mohali on corruption charges
बनगांव एसएचओ पर घूस लेने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के एआरटीओ अंकित बंसल को विजिलेंस ब्यूरो मोहाली ने भ्रष्टाचार के आरोपों तले एक केस में नामजद कर लिया है। एआरटीओ अब फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बतातें चलें कि पिछले दिनों के दौरान रामपुरा एरिया के एक व्यक्ति द्वारा विजिलेंस के समक्ष एआरटीओ के सुरक्षा कर्मी सुखप्रीत सिंह की एक ऑडियो रिकार्डिंग को पेश किया गया था, जिसमें वो उससे रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद मोहाली विजिलेंस की टीम ने पंजाब पुलिस के सीनियर सिपाही सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

 
प्राथमिक पूछताछ में सुरक्षा कर्मी ने विजिलेंस के समक्ष खुलासा किया था कि एआरटीओ के आदेशों पर ही वो रिश्वत लेते थे। विजिलेंस ब्यूरो ने उक्त खुलासे के बाद एआरटीओ अंकित बंसल को भी नामजद कर लिया है। इसकी पुष्टि विजिलेंस से जुड़े एक बड़े गोपनीय सूत्र ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस रिश्वत कांड से जुडे़ मुख्य सूत्रधार सुखप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आरटीए कार्यालय बठिंडा में सन्नाटा छा गया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी सीनियर सिपाही के खुलासे के बाद विजिलेंस ने आरटीए कार्यालय बठिंडा से कुछ रिकार्ड मंगवाकर उसकी जांच की थी। रिकार्ड की जांच के दौरान एक प्राइवेट व्यक्ति के मोबाईल गूगल पे पर हुई 15 हजार रुपये की एंट्री बाबत विजिलेंस अधिकारी ने जांच शुरू की और जिस प्राइवेट व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये गए थे, उसको भी जांच में शामिल किया गया है। 

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो के नामजद करने के बाद एआरटीओ अंकित बंसल फरार हैं। आरटीए हरजिंदर सिंह जस्सल से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। 

सूत्रों के अनुसार, इस रिश्वत कांड में एआरटीओ एवं इसके सुरक्षा कर्मी के अलावा अन्य लोगों की भी शमूलियत है जिनका नाम विजिलेंस जांच के दौरान सामने आने की संभावना है। एआरटीओ के सुरक्षा कर्मी सुखप्रीत सिंह ने भ्रष्टाचार करके बेनामी जायदाद बनाई है। जिस का खुलासा अगली जांच में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed