{"_id":"8b5b20b893c986953ddd00237d3e0f20","slug":"barnala-eve-teasing-hospital-doctor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला से छेड़खानी, डॉक्टर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में महिला से छेड़खानी, डॉक्टर गिरफ्तार
अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 08 Jun 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में दाखिल महिला मरीज के साथ बैठी उसकी दलित रिश्तेदार के साथ छेड़खानी करने के आरोप में डॉक्टर पर केस दर्ज किया गया। मामला शनिवार रात का है।
महिला द्वारा विरोध करने पर डॉक्टर ने उसे धमकियां दी और शोर मचाने के बाद जब अस्पताल में मरीज एकत्रित हो गए तो डॉक्टर फरार हो गया। रविवार सुबह पीड़ित महिला के पक्ष में आए सैकड़ों मजदूरों और बाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस सात घंटे देरी से पहुंची। आरोप है कि पुलिस आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई के बजाय पीड़ित महिला और उसके परिवार पर राजीनामा करने का दबाव डालती रही।
पीड़ित महिला के पक्ष में आए मजदूरों और बाल्मीकि समुदाय के लोगों द्वारा धरना देने की धमकी के बाद पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।