फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   badal, manpreet, attack, election

जो परिवार का न हुआ, और किसी का क्या होगा

Fri, 14 Mar 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,लंबी/मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/ अमर उजाला,लंबी/मलोट (मुक्तसर) Updated Fri, 14 Mar 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
badal, manpreet, attack, election
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को बठिंडा से शिअद प्रत्याशी बीबी हरसिमरत कौर बादल के पक्ष में सरावा जैल के विभिन्न गांवों का दौरा कर चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन



इस दौरान सीएम ने मनप्रीत बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार का नहीं हो सका वह किसी ओर का कैसे होगा।


गांव बोदीवाला, रत्ता खेड़ा, आलम वाला, सरावा बोदला, भगवान पुरा, छाप्पियांवाली, कोलियांवाली, ढाणी बरकी और बुर्ज सिंधवा आदि गांवों में मुख्यमंत्री और सांसद हरसिमरत बादल ने विरोधी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल ने अपनी मां पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। इतना ही नहीं उसने अपनी पार्टी और अपने साथियों के साथ भी धोखा किया है।
विज्ञापन



प्रदेश में करवाए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्र में अपनी सरकार होगी तो विकास कार्यों को ओर भी गति मिलेगी। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज किया। इनके राज में भ्रष्टाचार व महंगाई बढ़ी और घोटाले ही घोटाले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जहां पंजाब के साथ पक्षपात किया वहीं श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को करारी मात देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिअद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed