फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attempted rape of a minor child

नाबालिग ने की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 12 Oct 2013 10:06 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
अमर उजाला, नवांशहर Updated Sat, 12 Oct 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a minor child
यहां के एक गांव में एक नाबालिग ने दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन


मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। यहां के एक गांव में उतर प्रदेश निवासी एक परिवार रहता है।

शुक्रवार को मजदूर व उसकी पत्नी मजदूरी पर गए हुए थे, तो उनकी तीसरी में पढ़ने वाली दस वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिग ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


बच्ची का शोर सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गया। बताया गया है कि पहले तो इस मामले को गांव में ही पंचायती तौर पर निपटाने की कोशिश की गई, परंतु लड़की के पिता शनिवार सुबह उसे सिविल अस्पताल नवांशहर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, तो एसएचओ सदर राकेश कुमार व महिला इंस्पेक्टर गुरमीत कौर भी मौके पर पहुंच गईं तथा बच्ची का मेडिकल करवाया गया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर कथित आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed