फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI Died in Accident in Kapurthala

Kapurthala: खड़ी कंबाइन से टकराई बाइक, हाईकोर्ट जाने के लिए निकले एएसआई की मौत, रावलपिंडी थाने में था तैनात

Thu, 19 Oct 2023 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 01:28 PM IST
सार

मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (55) वासी अमृतसर के रूप में हुई है। फगवाड़ा डिवीजन के थाना रावलपिंडी में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह किसी काम से हाईकोर्ट जाने के लिए थाना रावलपिंडी से अपनी बाइक पर फगवाड़ा बस स्टैंड बस पकड़ने जा रहा था। जब वह गांव खुर्रमपुर के पास पहुंचा तो रास्ते में खड़ी एक कंबाइन से उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन
ASI Died in Accident in Kapurthala
मृतक एएसआई - फोटो : फाइल

विस्तार

कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में गुरुवार सुबह होशियारपुर रोड पर एक बाइक और कम्बाइन में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एएसआई की मौत हो गई। एएसआई सुखदेव सिंह थाना रावलपिंडी में तैनात था और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जाने के लिए फगवाड़ा बस स्टैंड की तरफ बाइक पर जा रहा था। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर थाना फगवाड़ा के जांच अधिकारी एएसआई कमलजीत सिंह ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल फगवाड़ा के शवगृह में रखवाया और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (55) वासी अमृतसर के रूप में हुई है। फगवाड़ा डिवीजन के थाना रावलपिंडी में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह किसी काम से हाईकोर्ट जाने के लिए थाना रावलपिंडी से अपनी बाइक पर फगवाड़ा बस स्टैंड बस पकड़ने जा रहा था। जब वह गांव खुर्रमपुर के पास पहुंचा तो रास्ते में खड़ी एक कंबाइन से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में एएसआई सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed