फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fire breaks out at a furniture showroom in Moga

पंजाब: मोगा में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Wed, 21 Oct 2026 07:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई जिससे लाखों रुपये का सामान  जलकर राख हो गया। बुधवार देर शाम की घटना है। 

विज्ञापन
Fire breaks out at a furniture showroom in Moga
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा के अकलसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते शोरूम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीन गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन




इस संबंध में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर शाम हमें अकलसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए चार दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग के कारण शोरूम में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed