फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab today hindi news CBI arrives to investigate the Jhota murder case

Chd-Punjab Big News: झोटा हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची सीबीआई, ताज होटल में मिला शव; रोडवेज का चक्का जाम

Wed, 21 Oct 2026 04:05 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 04:05 PM IST
सार

मानसा में झोटा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंच गई है। गृह मंत्री की परिवार से मुलाकात के बाद जांच शुरू हुई है। चंडीगढ़ के  ताज होटल में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें।
 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab today hindi news CBI arrives to investigate the Jhota murder case
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमृतसर में बरामद हुए अवैध हथियार। पंजाब में रोडवेज का चक्का जाम। जालंधर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन। मानसा में झोटा हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची सीबीआई टीम। चंडीगढ़ के ताज होटल में एक व्यक्ति का शव मिला। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

मानसा में झोटा हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची सीबीआई 
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करने के बाद सीबीआई ने झोटा हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच अपने हाथ में ले ली है। वहीं, चंडीगढ़ पीजीआई में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में मजिस्ट्रेट द्वारा मामले की जांच की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताज होटल में मिला व्यक्ति का शव 

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में छत्तीसगढ़ निवासी 56 वर्षीय दीपक कुमार मित्तल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल के कमरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपक कुमार मित्तल करीब दो से तीन दिन पहले होटल में आकर ठहरे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने होटल के कमरे से कुछ नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने संबंधित कमरे को सील कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन 
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर विरोध तेज हो गया है। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा अन्य सरकारी कर्मचारी संगठनों ने 21 और 22 अक्टूबर को सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल करने का एलान किया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का वादा पूरा नहीं किया गया, जिसके विरोध में यह कदम उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर में बरामद हुए अवैध हथियार 
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे उन तस्करों के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब में रोडवेज का चक्का जाम 
पंजाब में आज रोडवेज का चक्का जाम है। पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया है। यूनियन और पंजाब सरकार के बीच मांगों को लेकर गतिरोध बरकरार है। यूनियन ने सरकार पर बार-बार बैठकों को आगे बढ़ाकर कर्मचारियों की मांगों को टालने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर 

पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव बुधवार को जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) कॉम्प्लेक्स के चमन ग्राउंड में आयोजित 67वें पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की शहादत को श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed