{"_id":"6357c5f5fdc5b65f46693bc9","slug":"vehicle-thief-gang-busted-2-arrested-amritsar-news-pkl46632547","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा और छह मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, सात मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा और छह मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अमृतसर पुलिस जिला मजीठा (देहाती) की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए सात मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह जानकारी मंगलवार को एसएसपी देहाती स्वप्न शर्मा ने पुलिस लाइंस दुबुर्जी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। एसएसपी देहाती स्वप्न शर्मा ने गिरफ्तार किए चोर गिरोह के सदस्यों की पहचान दशमेश एवेन्यू फोकल प्वाइंट निवासी लवप्रीत सिंह और उसके साथी भगतूपुरा गांव निवासी लालजीत सिंह के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों ही अब जमानत पर जेल से बाहर हैं। सूचना मिली की लवप्रीत सिंह चोरी के वाहन बेचने का धंधा करता है। जिसके बाद चाटीविंड थाने की पुलिस ने 22 अक्तूबर को गश्त के दौरान लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चाटीविंड थाने में केस दर्ज करने के बाद इसके एक अन्य साथी लवजीत सिंह की भी पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान लवप्रीत के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा स्कूटर तथा छह मोबाइल बरामद किए। इस दौरान ही 24 अक्तूबर को पुलिस ने लवप्रीत के साथी लालजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोर के दोनों सदस्यों के साथियों की पहचान कर ली और उनकी तलाश की जा रह है।