{"_id":"663a6b08b979aa2c0b075666","slug":"three-thousand-kilos-of-lahan-recovered-from-tarpaulins-lying-on-the-banks-of-beas-river-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-101442-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ब्यास दरिया के किनारे जमींदोज तिरपालों में से तीन हजार किलो लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ब्यास दरिया के किनारे जमींदोज तिरपालों में से तीन हजार किलो लाहन बरामद
Tue, 07 May 2024 11:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 07 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। जिला पुलिस की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग की हिदायतों पर थाना भैणी मियां खां की एसएचओ सुमनप्रीत कौर के नेतृत्व में एसआई कुलदीप राज और एक्साइज इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह की टीम ने गांव मोचपुर में ब्यास दरिया के किनारे सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सरकंडों में जमींदोज 15 तिरपालें बरामद हुईं। इनमें से तीन हजार किलो लाहन बरामद की गई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना पुराना शाला पुलिस के एएसआई सलिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दरिया ब्यास जगतपुर कलां की तरफ जंगल में दबिश देकर आरोपी मुक्खा सिंह को 30 किलो लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।