{"_id":"654a4868ca833ab89e0fffa8","slug":"three-arrested-for-stealing-jewelery-worth-crores-of-rupees-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-2958-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: करोड़ों रुपये के जेवर चुराने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: करोड़ों रुपये के जेवर चुराने वाले तीन गिरफ्तार
Tue, 07 Nov 2023 07:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 07 Nov 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना कारोबारी के पास काम करने वालों ने की वारदात, यूपी के हैं तीनों आरोपी
आरोपियों से 4 किलो 260 ग्राम सोना व 479 ग्राम चांदी के जेवर, 87 हजार नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बी डिवीजन थाना पुलिस ने सुल्तानविंड रोड इलाके में 31 अक्तूबर को सोना कारोबारी के घर से करोड़ के जेवर व सोना चोरी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 किलो 260 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी के जेवर, 87 हजार रुपये की नकदी और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने मंगलवार देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
एडीसीपी-3 अभिमन्यु राणा ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के बईं उन्नाव के गांव रघुनाथ खेड़ा निवासी अजीत उर्फ गोलू, इसके छोटे भाई (जुवेनाइल) और यूपी के जिला मथुरा के हनुमान टीला वृंदावन चौक निवासी अभिषेक के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से सुल्तानविंड रोड निवासी अवतार सिंह के घर से चुराए गए सामान में से 4 किलो 260 ग्राम सोने के जेवर, 479 ग्राम चांदी के जेवर (जिनकी कुल कीमत दो करोड़ रुपये है) बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा 87 हजार की नकदी और तीन मोबाइल फोन, जो उन्होंने 60 ग्राम सोना बेचकर खरीदे थे, भी बरामद किए हैं।
सुल्तानविंड रोड निवासी अवतार सिंह ने 31 अक्तूबर 2023 को पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह सोने का काम करता है। उसके घर की तिजोरी में सोने के जेवर, प्योर सोना और कच्चा सोना पड़ा था। इस दिन वह परिवार के साथ किसी फंक्शन में शामिल होने गए थे। घर लौटने पर पाया कि लकड़ी की अलमारियां टूटी थीं और डुप्लीकेट चाबी से तिजौरी का दरवाजा खोलकर उसमें रखे सोने और चांदी के जेवर गायब थे। अवतार सिंह ने पुलिस को बताया था कि उन्हें यकीन है कि चोरी की वारदात उनके घर में काम करने वाले अजीत उर्फ गोलू, उसके भाई ने अंजाम दिया है।