{"_id":"64981c0b1869c93940003136","slug":"the-person-who-robbed-the-young-man-who-came-to-deposit-money-in-the-atm-was-arrested-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-789-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: एटीएम में पैसे जमा करवाने पहुंचे युवक को लूटने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: एटीएम में पैसे जमा करवाने पहुंचे युवक को लूटने वाला काबू
Sun, 25 Jun 2023 04:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से लूट के एक हजार रुपये और एक एयर गन बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने सुल्तानविंड रोड स्थित 100 फुटी रोड पर शनिवार की रात एटीएम में पैसे जमा करवा रहे युवक को लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से लूट की राशि एक हजार रुपये और एयर गन बरामद करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बी डिवीजन थानाक्षेत्र निवासी मनीष कुमार ने बताया कि 24 जून की रात करीब आठ बजे वह 100 फुटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में 30 हजार रुपये जमा करवाने गए थे। उन्होंने बताया कि उक्त राशि में से एक हजार रुपये निकाल कर एटीएम में जमा करवाने लगे, तभी एक युवक एटीएम में घुस आया और उनके हाथों से हजार रुपये छीन लिए और उनके पास बाकी पैसे भी छीनने के प्रयास करने लगा।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस पर उन्होंने शोर मचाया और वहां इकट्ठा हुए लोगों की मदद से आरोपी को काबू करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना बी डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवर्दशन सिंह ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू गोकुल का बाग निवासी सिमरप्रीत सिंह उर्फ जौफी के रूप में की गई है। जौफी के कब्जे से एक हजार रुपये और एक एयर गन बरामद कर ली गई है।