फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The accused who returned on bail injured the policeman

जमानत पर लौटे आरोपियों ने पुलिस कर्मी को किया जख्मी

Thu, 16 Sep 2021 05:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
The accused who returned on bail injured the policeman
अमृतसर। जेल से जमानत पर छूटे दो आरोपियों ने घरिंडा थाने के तहत गांव अटलगढ़ में पंजाब होमगार्ड के जवान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने दातर से हमला कर उसे जख्मी कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने घायल होमगार्ड जवान रंजीत सिंह के बयान पर धनोए खुर्द गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह और हरजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ घरिंडा थाना में पिछले साल फरवरी 2020 में ड्रोन के पुर्जे रखने का मामला दर्ज हुआ था, जबकि हरजिंदर सिंह के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज है। दोनों आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूटने के बाद बाहर आए थे। होमगार्ड के जवान रंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह बाइक पर अपने गांव अटलगढ़ जा रहा था। रास्ते में एक्टिवा सवार उक्त आरोपी उसे घेरकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से गंभीर अपराध के केस दर्ज हैं। उसने बताया कि आरोपियों को शक है कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में उसने (पीड़ित) ने मुखबरी की थी। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने दातर से हमला कर उसे जख्मी कर दिया और फरार हो गए। राहगीर ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed