फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   10 kg gold recovered from Amritsar Airport

दुबई से तस्करी कर लाया जा रहा था सोना, अमृतसर एयरपोर्ट पर सवा दस किलो बरामद

Fri, 17 Jul 2020 06:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Jul 2020 06:33 PM IST
सार

  • दो अलग-अलग उड़ानों में दुबई से एयरपोर्ट पहुंचे छह तस्कर हिरासत में 
  • लोहे और इलेक्ट्रिक सामान में पतरों के रूप में छिपा रखा था सोना

विज्ञापन
10 kg gold recovered from Amritsar Airport
अमृतसर एयरपोर्ट पर सोना बरामद।

विस्तार

सीमा शुल्क विभाग ने दुबई की दो अलग-अलग उड़ानों से श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे छह यात्रियों से 10 किलो 220 ग्राम सोना बरामद किया है। तस्करी कर लाए गए सोने की कीमत पांच करोड़ रुपये है। बरामद सोना 24 कैरेट का है। हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम विभाग ने इन छह यात्रियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में शामिल श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में इस वर्ष यह सोने की सबसे बड़ी बरामदगी है। अमृतसर सीमा शुल्क विभाग के कमिश्नर दीपक गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दुबई से आने वाली उड़ानों से सोने की तस्करी की बड़ी घटनाओं को देखते हुए अमृतसर एयरपोर्ट भी अलर्ट में है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, अब कोसों दूर बैठे भाई की कलाई पर भी हर हाल में सजेगी राखी
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जुलाई को देर रात दुबई-अमृतसर के बीच एयर इंडिया की उड़ान संख्या (आईएस 192) में पांच यात्रियों और 17 जुलाई की सुबह वंदे भारत के अंतर्गत एयर अरबिया की उड़ान संख्या जी 9275 से आने वाले एक यात्री के सामान की तलाशी के दौरान सोने की खेप बरामद की गई।

इन सभी यात्रियों ने सोने को ड्रिल मशीन, जूसर-मिक्सर ग्राइंडर, प्लास और इलेक्ट्रिक प्रेस में छिपा कर रखा था। सामान में सोने को पिघला कर उसको पतरों के रूप में इस ढंग से छिपाया गया था कि साधारण जांच में इसकी जानकारी ही न मिल पाती। 

हवाई अड्डे पर यात्रियों के सामान की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। हालांकि कपड़े के बैग में रखे इलेक्ट्रिक सामान की गहनता से जांच की गई तो छुपाए गए सोने की जानकारी हुई। 

सोने पर काले रैपर चढ़ाए थे। तस्करी में शामिल सभी यात्रियों ने एक ही तरीके से सोने को छिपाया था। जानकारी के अनुसार चार यात्रियों की तलाशी के दौरान साढ़े आठ किलो ग्राम और एक यात्री से डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ है। सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार तस्करों की पहचान बताने से इंकार कर दिया है।  

पहले भी बरामद हो चुका है सोना
चार मार्च को अमृतसर एयरपोर्ट से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पौने दो किलो सोना बरामद किया गया था। इसकी कीमत 84 लाख रुपये थी। तीन दिसंबर 2019 को दो यात्रियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से तीन किलो सोना बरामद किया गया था। सोने की कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपये थी। 19 अक्तूबर 2019 को 1124 ग्राम सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed