{"_id":"654a45d464f3426fc003219a","slug":"robbery-worth-rs-10-lakh-at-gunpoint-in-medical-store-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-2957-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मेडिकल स्टोर में पिस्तौल के बल पर दस लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मेडिकल स्टोर में पिस्तौल के बल पर दस लाख की लूट
Tue, 07 Nov 2023 07:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 07 Nov 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को रात दुकान में घुसते ही नकाबपोशों ने छीने कर्मियों के फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कटरा शेर सिंह दवा मार्केट में सोमवार रात नकाबपोश पिस्तौल के बल पर एनवी सर्जिकल फार्मा मेडिकल स्टोर के मालिक से 10 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने लूट की वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दुकान मालिक अमित कुमार दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुसे और लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।
कटरा शेर सिंह स्थित एनवी सर्जिकल फार्मा मेडिकल स्टोर के मालिक अमित कुमार का कहना है कि वह रोज की तरह सोमवार रात करीब पौने दस बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाने लगे तो छह नकाबपोश लुटेरे दुकान में घुस गए। आते ही लुटेरों ने उन पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने दुकान पर काम करने वाले कर्मियों के मोबाइल छीन लिए और गल्ले में रखी नकदी निकालने को कहा। आरोपी दुकान के गल्ले में रखे दस लाख रुपये और कर्मियों के चार मोबाइल लेकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
वहीं वारदात स्थल पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज लेने के साथ ही डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।