{"_id":"613dfd588ebc3e17183ef9cb","slug":"reconstruction-of-jallianwala-bagh-completed-in-punjab-architectural-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग: पंजाब की स्थापत्य शैली में हुआ बाग का पुनर्निर्माण, पंजाब सरकार तलाश रही शहीदों के परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला बाग: पंजाब की स्थापत्य शैली में हुआ बाग का पुनर्निर्माण, पंजाब सरकार तलाश रही शहीदों के परिवार
Sun, 12 Sep 2021 07:04 PM IST
ajay kumar
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:04 PM IST
सार
जलियांवाला बाग का पुनर्निर्माण पंजाब की स्थापत्य शैली में हुआ है लेकिन बाग के नवीनीकरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बाग में हुए नए परिवर्तनों को लोग शहीदों की मर्यादा का अपमान बता रहे हैं। सबसे ज्यादा विवाद बाग के ऐतिहासिक संकरे रास्ते को लेकर है।
विज्ञापन
जलियांवाला बाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलियांवाला बाग में पंजाब की स्थानीय स्थापत्य शैली के अनुरूप धरोहर संबंधी विस्तृत पुनर्निर्माण कार्य किए गए हैं। बाग में चार नई गैलरियां बनाई गई हैं। एक थिएटर का निर्माण भी किया गया है। बाग में निर्मित एक गैलरी में पंजाब के इतिहास को दर्शाया गया है, जिसमें अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की जानकारी नई पीढ़ी को मिलेगी।
विज्ञापन
दूसरी गैलरी में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए अत्याचार और पंजाब के शूरवीरों की बहादुरी को दिखाया गया है। एक गैलरी में अंग्रेज सैनिकों द्वारा गोलियों का शिकार बनाने के किस्से दर्शाए हैं तो दूसरी में जनरल डायर और ऊधम सिंह से जुड़ी तस्वीरें हैं। शहीद भगत सिंह से जुड़े रोचक चित्र भी यहां हैं।
विज्ञापन
इसलिए हो रही है आलोचना
आरोप लग रहे हैं कि रंग-बिरंगी रोशनी और तेज संगीत के माहौल से शहीदों की मर्यादा का अपमान हो रहा है। ज्यादा एतराज बाग तक जाने वाले ऐतिहासिक संकरे रास्ते में किए गए परिवर्तन पर है। पहले इस संकरे रास्ते के दोनों सिर्फ साधारण और कोरी दीवारें थीं। अब बाग तक जाने वाले रास्ते का स्वरूप इस कदर बदल दिया गया है कि अब वह बिलकुल भी वैसा नहीं दिखता जैसा 13 अप्रैल 1919 की उस शाम को था जब जनरल डायर ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलवा दीं थी। गोलियां चलाने से पहले इस गली को ब्रिटिश सैनिकों ने बंद कर दिया था। इसी वजह से उस भयावह दिन कोई भी वहां से बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
तलाशे जा रहे हैं शहीद परिवार
सरकारी रिकॉर्ड में जलियांवाला बाग में सिर्फ 488 लोगों के शहीद होने के प्रमाण दर्ज हैं। जबकि अंग्रेजों ने दस मिनट में 1650 गोलियां चलाकर बाग में मौजूद एक हजार से ज्यादा लोगों को शहीद किया था। इन शहादत पाने वाले लोगों की पहचान के लिए राज्य सरकार ने गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम लगाई है। साथ ही शहीद ऊधम सिंह की पिस्तौल और डायरी को यूके से वापस लाए जाने की भी कोशिश जारी है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चाहते हैं कि जलियांवाला बाग के शहीदों के गांवों में यादगार बनाई जाए और उन गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त फंड मुहैया करवाए जाए। इसके लिए उन्होंने शहीद हुए लोगों की पहचान करने के लिए एक टीम लगाई हुई है, जो आवश्यक तथ्य जुटा रही हैं।